पंचांग 13 अगस्त 2020

पंचांग 13 अगस्त 2020

पंचांग 13 अगस्त 2020

विशेष – भीकाजी कामा स्मृति दिवस, गोगादेवजी महाराज का जन्मोत्सव

वाल्मीकि समाज के आराध्य देव वीर गोगादेवजी महाराज का जन्म आज के दिन हुआ था। समाज के लोग प्रति वर्ष इसे परंपरागत श्रद्धा-भक्ति और हर्षोल्लास के साथ गोगा नवमी के रूप में मनाते हैं। गोगा जी राजस्थान के लोक देवता हैं। जिन्हें जाहरवीर गोगा जी के नाम से भी जाना जाता है। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का एक शहर गोगामेड़ी है। यहां भादों शुक्लपक्ष की नवमी को गोगाजी देवता का मेला लगता है। इस त्यौहार को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विशेष रूप से मनाया जाता है। इस दिन सांपों की पूजा होती है।

आज का विचार

आपदः संपदः काले दैवादेवेति निश्चयी।

तृप्तः स्वस्थेन्द्रियो नित्यं न वान्छति न शोचति॥
अर्थात्
संपत्ति (सुख) और विपत्ति (दुःख) का समय प्रारब्धवश (पूर्व कृत कर्मों के अनुसार) है, ऐसा निश्चित रूप से जानने वाला संतोष और निरंतर संयमित इन्द्रियों से युक्त हो जाता है। वह न इच्छा करता है और न शोक।

।।आप सभी का दिन मंगलमय हो।।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *