पाक्षिक पत्रिका पाथेय कण के सेवा विशेषांक का हुआ विमोचन

पाक्षिक पत्रिका पाथेय कण के सेवा विशेषांक का हुआ विमोचन

पाक्षिक पत्रिका पाथेय कण के सेवा विशेषांक का हुआ विमोचन

जालोर। राजस्थान में शहरों से लेकर गॉंव गॉंव तक में पढ़ी जाने वाली पाक्षिक पत्रिका पाथेय कण के सेवा विशेषांक का गुरुवार को विमोचन हुआ। यह अंक दीपावली पर प्रकाशित किया गया था जिसमें कोरोना काल में संघ के स्वयंसेवकों तथा अन्य संस्थाओं द्वारा देश भर में किये गए सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई है।  विशेषांक का विमोचन स्थानीय आदर्श विद्या मन्दिर के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम, संघ के वरिष्ठ प्रचारक नन्दलाल जोशी, श्रीवर्धन, जोधपुर प्रांत प्रचारक योगेंद्र कुमार व जालोर विभाग कुटुंब प्रबोधन संयोजक अशोक चतुर्वेदी के हाथों सम्पन्न हुआ।

विशेषांक में संघ के स्वयंसेवकों द्वारा किये गए विविध क्षेत्रों में कार्यों का तथ्यात्मक विवरण दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसे समय में संघ के 3 लाख से अधिक स्वयंसेवकों ने 55 हजार से ज्यादा स्थानों पर सब प्रकार के सेवा कार्य किये। 2 करोड़ 25 लाख भोजन पैकेट, 34 लाख भोजन किट के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए 18 लाख लोगों को काढ़ा पिलाया। 13 हजार 5 सौ स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया।

इनके अतिरिक्त प्रवासी श्रमिकों के आवास व रोजगार की व्यवस्था की गई। राजस्थान में हजारों गांवों में ग्राम सुरक्षा समितियों का गठन कर कोरोना महामारी से लोगों को बचाया गया। स्वयंसेवकों ने गांवों में 24 घण्टे निगरानी की व्यवस्था की। प्रशासन को जनशक्ति की कमी के समय अपेक्षित सहयोग किया। अनेक स्थानों पर निराश कोरोना मरीजों को स्वयंसेवकों ने सम्बल दिया। योग भजन कीर्तनों से क्वारंटीन सेंटरों का माहौल बदल दिया। प्रवासियों की खूब मदद की। दवा से लेकर दूध व भोजन तक की सारी व्यवस्था की गई।

क्षेत्रीय प्रचारक श्री निम्बाराम ने पाथेय कण के इस अंक को संग्रहणीय अंक बताया।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *