पुस्तक समीक्षा- कारगिल : विजय के २० वर्ष

२० वर्ष पहले २६ जुलाई १९९९ के दिन भारत की सेना ने पराक्रम दिखाते हुए कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की थी।
मोटे कागज की इस पुस्तक में कारगिल युद्ध, युद्धस्थल की परिस्थिति और कारगिल के अमर शहीदों के बारे में चित्रमय जानकारी प्रकाशित की गई है।
पुस्तक का अध्ययन कर अपने जागृत भावों के द्वारा हम शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर सकते हैं।
संकलनकर्ता: प्रीति शर्मा
प्रकाशक: विश्व संवाद केन्द्र, जयपुर
पृष्ठ: ४८
सहयोग राशि: ५०)
समीक्षक: धर्मेंद्र कुमार ✍?