बारां: बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर व्यापार महासंघ व विहिप ने की प्रेस वार्ता

बारां: बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर व्यापार महासंघ व विहिप ने की प्रेस वार्ता

बारां: बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर व्यापार महासंघ व विहिप ने की प्रेस वार्ता

बारां। शहर में दिनों दिन बढ़ रही आपराधिक घटनाओं एवं पुलिस की लचर कार्य प्रणाली को लेकर व्यापार महासंघ अध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल व विश्व हिन्दू परिषद के जिला सहमंत्री रविन्द्र धाकड़ की अगुवाई में पिछले दिनों एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में भाजपा शहर अध्यक्ष महावीर नामा ने कहा कि अल्पसंख्यकों द्वारा बहुसंख्यक समाज में भय फैलाने की जो मौन योजना चल रही है, उसका ताजा नमूना अस्पताल रोड पर देखने को मिल ही चुका है, जहां मुसलमान युवकों द्वारा हिन्दू समाज के एक युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया गया। इसके बाद मंडी में एक व्यापारी की हत्या कर दी गई। इससे व्यापार संगठनों में भारी रोष है। धर्म जागरण प्रशासनिक संपर्क प्रमुख सौरभ भार्गव ने कहा कि आजकल पुलिस घटना घट जाने के बाद मुजरिम को कोर्ट में प्रस्तुत करने को ही अपना कार्य समझ रही है। जबकि पुलिस को कहॉं क्या चल रहा है या क्या घट सकता है- का आमतौर पर पहले ही अनुमान होता है। ऐसे में उसे किसी अनहोनी को रोकने के लिए तत्परता तो दिखानी ही होगी। लेकिन पुलिस की अकर्मण्यता का परिणाम व्यापारी वर्ग व आमजन सभी को भुगतना पड़ रहा है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो भविष्य में अराजकता बढ़ेगी। कानूनन न्याय न मिलने पर लोग कानून हाथ में लेने को मजबूर होने लगेंगे। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही आपराधिक घटनाओं पर पुलिस द्वारा अंकुश नहीं लगाया गया और मुसलमान गुंडों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापारिक संगठन व विहिप की ओर से सांकेतिक प्रदर्शन से लेकर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन बारां शहर में किया जाएगा।

विहिप जिला मंत्री द्वारकालाल शर्मा ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बिल्कुल बिगड़ चुकी है। लचर पुलिस व्यवस्था के चलते शहर में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। पुलिस नाकाम साबित हो रही है। पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं से व्यापारियों के साथ-साथ आमजन को भी परेशानी होती है। बढ़ती घटनाओं को लेकर व्यापारिक संगठनों ने एसपी से वार्ता की। साथ ही सात दिनों के अंदर व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है। इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन सख्त नहीं हुआ तो व्यापारिक संगठनों और विहिप को सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा।

भाजपा नगर अध्यक्ष महावीर नामा ने कहा कि शहर में 10-15 युवक रात को बाइकों पर घूमते देखे जा सकते हैं। एसपी को कुछ जगह चिन्हित कर बताई गईं, जहां पर आपराधिक घटनाएं घटित होने का ज्यादा खतरा रहता है। पुलिस को इन स्थानों पर पुलिस जाब्ता तैनात करना चाहिए। भाईजान के मकान से प्रताप चौक, शाहाबाद दरवाजा से रामद्वारा समेत अन्य कई जगहों को चिन्हित कर एसपी को अवगत करा दिया गया है। कपड़ा व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा कि कोतवाल का बढ़ती घटनाओं पर कोई ध्यान नहीं है। ये लोग बाइकों पर रात-रात भर घूमते रहते हैं। इन लोगों के पास हथियार भी रहते हैं। इसका उदाहरण चाकूबाजी की घटना से लगाया जा सकता है। जब भी शहर में तनाव की स्थिति होती है तो व्यापार पर फर्क पड़ता है। प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है।

प्रदीप जैन ने कहा कि चाकूबाजी की घटना से पहले एक शुभचिंतक ने सीआई को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। वह चाहते तो घटना को रोका जा सकता था। पास में पुलिस चौकी है। पुलिस की लेट-लतीफी के कारण यह घटना हुई। शहर में जो घटनाएं हो रही हैं, प्रशासन उन पर चिंतन करे। घटनाओं को लेकर कोतवाल को अवगत कराने पर उनका भी संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन या तो इन अपराधियों पर सख्ती करे अन्यथा व्यापार महासंघ व विहिप की ओर से रणनीति बनाई जाएगी।

द्वारकालाल शर्मा ने कहा कि छबड़ा में हुई सांप्रदायिक घटना में हिन्दू समाज को जान-माल का नुकसान हुआ। सरकार और प्रशासन की लचर व्यवस्था व लचर नीति के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं। हिन्दुओं पर सुनियोजित हमले होते हैं। शर्मा ने कहा कि हम तो यहीं चाहते है कि जिले में आपसी सांमजस्य बना रहे, सब भाईचारे के साथ रहें।

केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि टक्कर, प्रदीप जैन, अवधेश शर्मा आदि भी प्रेस वार्ता में उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *