बीजारोपण से वृक्षारोपण द्वारा पर्यावरण संरक्षण

बीजारोपण से वृक्षारोपण द्वारा पर्यावरण संरक्षण

बीजारोपण से वृक्षारोपण द्वारा पर्यावरण संरक्षणबीजारोपण से वृक्षारोपण द्वारा पर्यावरण संरक्षण

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के द्वारा चलाए जा रहे  “बीजारोपण से वृक्षारोपण” अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तितरडी में स्टूडेंट पुलिस कैडेट (SPC) और विद्यालय के छात्रों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उदयपुर विभाग के पर्यावरण सह संयोजक गणपत लौहार ने कहा कि पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है, जो हमारे जीवन के लिए अहम है। हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को हरा भरा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जन्मदिन, परिवार में विवाह उत्सव व अन्य आयोजनों पर पेड़ पौधे लगाने चाहिए। पेड़ों को उखाड़ो मत, पौधे को केवल निहारो।

प्रांत सह कार्यवाह दीपक शुक्ला ने कहा कि धरती के अंदर अनेक चीजों का भंडारण है। प्रकृति से हम सीख ले सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पेड़ की छाया तो सबको चाहिए, लेकिन पौधे कोई लगाना नहीं चाहता। हम आज पौधे लगाकर अपना कल सुरक्षित कर सकते हैं। पौधे लगाना देश के प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण का यह कार्यक्रम विद्यालय में पूरे वर्ष चलता है, जिसके अंतर्गत वर्ष भर में समय-समय पर विद्यालय में पौधे लगाए जाते हैं और उनकी देखभाल की जाती है। छात्रों के लिए पर्यावरण संबंधित कार्यशाला का आयोजन भी किया जाता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजकों के साथ ही अनेक पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *