भगवान कृष्ण

प्रो. अमिताभ

भगवान कृष्णभगवान कृष्ण

कृष्ण
जिसकी किलकार से ही
अत्याचार के कारागार
की बेड़ियाँ
टूट जाएँ।

कृष्ण
जो पल में कंस
को सिंहासन से
गिरा दे
और निर्धन सुदामा को
सिंहासन पर बिठा दे।

कृष्ण
ऐसा राजपुत्र
जो ग्वालों के साथ खेले
माखन लूटे
पर गाँव, गौएं बचाने को
गोवर्धन उठा ले।

कृष्ण
जो बालपन में
गोपियों के वस्त्र हर ले
पर नारी का अपमान होने पर
चीर हरण पर
वस्त्र का अम्बार लगा दे।

कृष्ण
जिसकी गीता
रण
से भागने वाले अर्जुन
को समर जीतने का
प्रण
दिला दे।

कृष्ण
जो भारत को महा भारत
बनाने का स्वप्न देखे
और सब कुछ हारे
पांडवों से
संकल्प पूर्ण करा दे।

कृष्ण
जो वंचितों को
राजमुकुट पहना दे
पर स्वयं
मोर मुकुट में
मुस्कराता रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *