कार्यकर्ता संगठन का दर्पण – गजेंद्र सिंह

कार्यकर्ता संगठन का दर्पण - गजेंद्र सिंह

कार्यकर्ता संगठन का दर्पण - गजेंद्र सिंह

जयपुर 17 दिसंबर। कार्यकर्ता किसी भी संगठन के विस्तार में मुख्य भूमिका निभाता है। अपनी ध्येय दृष्टि को लेकर त्याग और समर्पण का सम्बल लेकर सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरक बनकर कार्य करता है। वैचारिक अधिष्ठान की दृढ़ता के कारण किसी भी कार्य के विस्तार हेतु चिन्तन, चर्चा, निर्णय, योजना, परिश्रम पूर्वक कार्य को पूर्ण करना, यही हमारी सफलता का मूल मंत्र है। सामूहिक शक्ति द्वारा संगठन को बल मिलता है और व्यक्ति निर्माण की दिशा में छोटे-छोटे कार्यक्रमों के माध्यम से किसान संघ संस्कार देता है। जिससे वह कार्य के विस्तार हेतु निज जीवन को अपने कृतत्व, व्यक्तित्व, समझदारी और भक्ति द्वारा स्वयं का विकास करते हुए निःस्वार्थ बुद्धि, धैर्य, परिश्रम, साहस, त्याग, तपस्या, ध्येयनिष्ठा से निर्माण की दिशा में बढ़ता है और श्रेष्ठ कार्यकर्ता बनता है तथा संगठन कार्य का विस्तार करता है। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह ने जयपुर प्रांत अधिवेशन एवं राजस्थान प्रदेश अधिवेशन के समापन सत्र में प्रदेश एवं प्रांत कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए ये उद्गार व्यक्त किए।

उन्होंने किसान संघ को परिभाषित करते हुए कहा कि किसान संघ यानि ग्राम समिति, ग्राम समिति यानि कार्यक्रम, कार्यक्रम यानि संस्कार, संस्कार यानि कार्यकर्ता, कार्यकर्ता यानि कार्य का विस्तार करने वाला। इस पद्धति से भारतीय किसान संघ विगत 41 वर्षों से संगठन के कार्य का विस्तार कर रहा है। इस कार्य पद्धति के माध्यम से राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाना ही भारतीय किसान संघ का लक्ष्य है। सम्पूर्ण विश्व में भारत माता की जय-जयकार हो इसी स्वप्न को साकार करने के लिए भारतीय किसान संघ निरन्तर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम समिति कार्यकर्ता निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण होगा।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय महामंत्री बद्रीनारायण चौधरी अखिल भारतीय जैविक प्रमुख रतनलाल डागा भी उपस्थित थे।

14 एवं 15 दिसंबर 2021 को क्रमश: जयपुर प्रांत व प्रदेश कार्यकारिणी का नवनिर्वाचन भी किया गया। इससे पूर्व भारतीय किसान संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दलाराम बटेश्वर तथा प्रदेश महामंत्री के रूप में प्रवीण सिंह चौहान का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। गजेंद्र सिंह प्रदेश चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से प्रदेश महामंत्री प्रवीण सिंह ने भारतीय किसान संघ राजस्थान प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी की भी सर्वसम्मति से घोषणा की।

कार्यकारिणी इस प्रकार रही:
प्रदेश अध्यक्ष – दलाराम बटेश्वर
प्रदेश उपाध्यक्ष – छोगा लाल सैनी, बद्री नारायण जाट, विनोद धरानिया
प्रदेश महामंत्री – प्रवीण सिंह चौहान
प्रदेश मंत्री – तुलसाराम शिवर (प्रचार), जगदीश कलमंडा (बीज), मंजू दीक्षित (सामाजिक समरसता)
कोषाध्यक्ष – शिवराज पुरी
युवा प्रमुख – राजीव दीक्षित
महिला प्रमुख – राममूर्ति मीणा
सह महिला प्रमुख – भारती नागर

जैविक प्रमुख – हुकुम पाटीदार
एग्रो प्रमुख – सुहाष मनोहर
मंडी प्रमुख – हीरालाल चौधरी

सहकारिता प्रमुख- गजानंद कुमावत

पर्यावरण प्रमुख- रामकुमार खिलेरी
गौ सेवा प्रमुख -पुष्कर राज

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *