मजदूरों में राष्ट्रीयता की भावना पैदा करेगा भारतीय मजदूर संघ

मजदूरों में राष्ट्रीयता की भावना पैदा करेगा भारतीय मजदूर संघ

मजदूरों में राष्ट्रीयता की भावना पैदा करेगा भारतीय मजदूर संघ

  • भारतीय मजदूर संघ का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न
  • सामाजिक जन आंदोलन के रूप में काम करेगा भारतीय मजदूर संघ
  • महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर किया विचार

जयपुर 12 अप्रैल। भारतीय मजदूर संघ देश के मजदूरों में राष्ट्रीयता की भावना पैदा करेगा साथ ही मजदूर संघ को सामाजिक जन आंदोलन का रूप देगा, वहीं मजदूरों में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश के दो दिवसीय अधिवेशन में ये निर्णय लिए गए।

भारतीय मजदूर संघ राजस्थान का 24 वाँ त्रिवार्षिक अधिवेशन जयपुर में अंबाबाड़ी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में रविवार (11 अप्रैल) को संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने भामसं की रीति नीति व देश के नम्बर एक श्रम संगठन बनने के सफर पर प्रकाश डाला और भविष्य के लिए भामसं को सर्वव्यापी बनाने के तौर तरीके बताए। कोरोना काल मे भामसं के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य बिरजेश उपाध्याय ने भामसं को मजदूर संघ से अब सामाजिक आंदोलन बनाने और हर मजदूर में राष्ट्रीयता की भावना का विकास करने का आह्वान किया।

मजदूरों की दशा और दिशा पर भी किया चिंतन मनन
अधिवेशन के प्रस्ताव सत्र में श्रमिकों की दशा दिशा पर चिंतन व मंथन किया गया। अधिवेशन में कुछ प्रस्ताव पारित कर सरकार को भिजवाने का निर्णय हुआ। जिनमें विद्युत व रोडवेज के अंधाधुंध निजीकरण पर रोक, प्रवासी मजदूरों के पंजीयन व उनको समुचित राहत, स्कीम वर्कर को श्रमिक घोषित किए जाने व श्रम विभाग में खाली पदों को भर कर संगठन को श्रम समितियों में उचित प्रतिनिधित्व जाने जैसे प्रस्ताव पारित किए गए।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में करेंगे काम
अधिवेशन के समापन पर महिला सत्र हुआ जिसका संचालन व आयोजन महिलाओं ने किया। इस सत्र में महिला सशक्तिकरण व भामसं में महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी पर विचार विमर्श हुआ।

नई कार्य समिति का गठन
अधिवेशन के अंत मे आगामी तीन वर्ष के लिए नई कार्यसमिति का गठन किया गया। कार्यसमिति में राजेन्द्र सिंह डाबी को अध्यक्ष, रेखा शर्मा, मधुसूदन जोशी, राधेश्याम, हजारी लाल मीणा, पुखराज विश्नोई, सत्यनारायण शर्मा को उपाध्यक्ष, हरी मोहन शर्मा को महामंत्री, हनुमान राव को संयुक्त महामंत्री, मक्खन लाल कांडा को कोषाध्यक्ष, कुशलराम, जितेंद्र शर्मा, लखन सिंह गुर्जर, यतेंद्र कुमार, विजय सिंह बाघेला, राधा शर्मा को मंत्री नियुक्त किया गया।

अधिवेशन में इनका मिला मार्गदर्शन
अधिवेशन में भामस के अ. भा. कार्यसमिति सदस्य बिरजेश उपाध्याय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया, संघ के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम, भारतीय मजदूर संघ के अ. भा. मंत्री एस.के.पांडे, भामसं के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजबिहारी शर्मा, विधायक रामलाल शर्मा ने अधिवेशन में उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *