भारतीय स्त्री शक्ति की राजस्थान इकाई मनसा का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न

भारतीय स्त्री शक्ति की राजस्थान इकाई मनसा का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न

भारतीय स्त्री शक्ति की राजस्थान इकाई मनसा का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्नभारतीय स्त्री शक्ति की राजस्थान इकाई मनसा का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न

जयपुर। भारतीय स्त्री शक्ति (BSS) की राजस्थान इकाई मनसा (मरुधर नारी सशक्तिकरण संगठन) द्वारा 25-26 जून 2022 को जयपुर के सेवा सदन में एक अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। अभ्यास वर्ग में राजस्थान के 5 स्थानों से लगभग 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 25 शाम से 26 शाम तक चले अभ्यास वर्ग में कुल 6 सत्र थे। उद्घाटन सत्र में भारतीय स्त्री शक्ति की संस्थापक सदस्य एवं अध्यक्ष निर्मला आप्टे ने भारतीय स्त्री शक्ति के उद्देश्यों एवं दूरदर्शिता को स्पष्ट किया, साथ ही भविष्य के लक्ष्य प्राप्ति हेतु कार्य योजना का निर्धारण करने हेतु सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें सर्वप्रथम स्वयं का सशक्तिकरण करने पर ध्यान देना होगा। भारतीय विचार विविधता में एकात्मता को मानता है, इसलिए हमें कार्य की समानता के संस्कार का पालन करना होगा।

भारतीय स्त्री शक्ति की राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनीषा कोठेकर ने संगठन को अपने प्रथम अभ्यास वर्ग के आयोजन हेतु बधाई देते हुए संगठन की सैद्धांतिक भूमिका रखी। उन्होंने भारतीय स्त्री शक्ति की पंच सूत्री और इसकी ध्येय यात्रा से सभी को अवगत कराया और मनसा को नए कार्य की शुरुआत करने हेतु मार्गदर्शन दिया। उन्होंने भारतीय सन्दर्भ में सशक्तिकरण के सांस्कृतिक विचार पर ध्यान आकर्षित किया और परिवार में निर्णय लेने व सामाजिक सहभागिता द्वारा सशक्तिकरण की बात की। उन्होंने मनसा की कार्य योजना निर्धारण हेतु सभी से उनके विचार जाने और ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने, सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने, नई पीढ़ी की भागीदारी संबंधी राष्ट्रीय इकाई के प्रयासों को रेखांकित किया। मनसा द्वारा कार्यकर्ता चयन, व्यवस्था की रचना, कार्यक्रम की योजना विषयों में समान भागीदारी सुनिश्चित करने की बात की। प्रीति गोयल ने राजस्थान में महिलाओं की स्थिति पर विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया।

अंतिम सत्र मुक्त चिन्तन एवं समाधान पर निर्मला आप्टे द्वारा लिया गया, जिसमें प्रतिभागियों की विविध शंकाओं का समाधान किया गया। इसके बाद अलग अलग क्षेत्रों से महिला उत्थान हेतु कार्यरत प्रमुख व्यक्तिव के साथ चर्चा सत्र रखा गया और सभी ने अपने विचार साझा किए।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *