महिलाएं शक्ति स्वरूपा- प्रमिला शर्मा

महिलाएं शक्ति स्वरूपा- प्रमिला शर्मा

महिलाएं शक्ति स्वरूपा- प्रमिला शर्मामहिलाएं शक्ति स्वरूपा- प्रमिला शर्मा

सुजानगढ़। विजयादशमी पर राष्ट्र सेविका समिति (सीकर विभाग) ने सुजानगढ़ में शस्त्र पूजन का आयोजन किया व पथ संचलन निकाला। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए राष्ट्र सेविका समिति की राजस्थान क्षेत्र कार्यवाहिका प्रमिला शर्मा ने महिलाओं को शक्ति का रूप बताया तथा मन, वचन और कर्म से परिवार, समाज और राष्ट्र की सेवा का संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि समाज सेविका रश्मि शर्मा ने महिलाओं को विजयादशमी की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षा और समिति की  जयपुर प्रांत कार्यवाहिका संगीता ने शाखा का महत्व बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से बहनों का शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है।

पथ संचलन सूरजकुमारी गाड़ोदिया विद्यालय से प्रारम्भ हो कर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए लुहारा गाड़ा बगीची शाखा पहुंचा।

कार्यक्रम में समिति की 200 से अधिक सेविकाएं शामिल हुईं। सभी ने कदम से कदम मिलाकर अपनी संगठन शक्ति का प्रदर्शन किया।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *