डाॅ. मोहनराव भागवत 6 को कोटा में, भारतीय किसान संघ के कार्यक्रम में होंगे शामिल

डाॅ. मोहनराव भागवत 6 को कोटा में, भारतीय किसान संघ के कार्यक्रम में होंगे शामिल

डाॅ. मोहनराव भागवत 6 को कोटा में, भारतीय किसान संघ के कार्यक्रम में होंगे शामिल

  • स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्मशताब्दी समापन समारोह को करेंगे संबोधित
  • प्रदेश की 10 हजार ग्राम समितियोें में होगा लाइव प्रसारण

कोटा, 27 सितंबर। आरएसएस सरसंघचालक डाॅ. मोहनराव भागवत 6 अक्टूबर को कोटा प्रवास पर रहेंगे। वे भारतीय किसान संघ के संस्थापक स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्मशताब्दी समापन समारोह को संबोधित करेंगे। गत एक वर्ष से चल रहे स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्मशताब्दी वर्ष का समापन समारोह 6 अक्टूबर को स्वामी विवेकानन्द विद्यालय के श्रीरामशान्ताय सभागार में आयोजित किया जाएगा। जिसमें भारतीय किसान संघ की राष्ट्रीय तथा प्रदेश कार्यकारिणी के अलावा संगठन मंत्री उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि भारतीय किसान संघ की स्थापना स्व. दतोपंत ने कोटा के दशहरा मैदान से की थी। कोरोना गाइडलाइन के चलते कार्यक्रम में 100 लोग ही उपस्थित रहेंगे। वहीं, प्रदेश की 10 हजार ग्राम समितियों में एक साथ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने बताया कि समारोह कोरोना गाइडलाइन के अनुसार आयोजित होगा। समारोह में भाग लेने वाले हर व्यक्ति का टेस्ट कराया जाएगा। वहीं विद्यालय को एक दिन पहले ही सेनेटाइज करा लिया जाएगा।

भारतीय किसान संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 6 से

भारतीय किसान संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 6 अक्टूबर से आयोजित की जाएगी। जिसमें स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्मशताब्दी वर्ष के अलावा संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *