यज्ञ वेदी को साक्षी मान अपनी कोई एक बुराई छोड़ें …

यज्ञ वेदी को साक्षी मान अपनी कोई एक बुराई छोड़ें ...

यज्ञ वेदी को साक्षी मान अपनी कोई एक बुराई छोड़ें ...

सेवा भारती बारां द्वारा रविवार को गाड़िया लोहार कॉलोनी मंडोला छापर में एक यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बस्तीवासियों ने धूमधाम से भाग लिया। गायत्री परिवार से पधारे बंधुओं ने यज्ञ संपन्न करवाया। इस अवसर पर सेवा भारती के विभाग मंत्री हरिमोहन गोयल, जिला मंत्री हेमराज, प्रांतीय महिला प्रभारी दमयंती शर्मा तथा बस्ती के महिला, पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे। जीवन में पहली बार यज्ञ देखकर बस्ती के लोग बहुत प्रसन्न थे। इस अवसर पर विभाग मंत्री हरि मोहन गोयल ने यज्ञ वेदी के सामने भगवान को साक्षी मानते हुए सभी से अपनी एक एक बुराई छोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा हम सौभाग्यशाली हैं कि हमने त्योहारों के देश भारत में जन्म लिया। भारतीय संस्कृति अत्यंत प्राचीन व समृद्ध है। उन्होंने बच्चों के माता पिता को संस्था द्वारा चलाए जा रहे बाल संस्कार केंद्र में पढ़ाई हेतु भेजने के लिए भी प्रेरित किया। अंत में पूर्णाहुति के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

उदयपुर में यज्ञ-हवन के साथ नया बाल संस्कार केंद्र शुरू किया गया

सेवा भारती समिति उदयपुर ने विश्व कल्याण, सभी की खुशहाली एवं निरोगता की कामना से गमेती बस्ती, परशुराम कॉलोनी, निमचखेड़ा में हवन आयोजित कर एक बाल संस्कार केंद्र की शुरुआत की। इस अवसर पर कोरोना की रोकथाम एवं जागरण हेतु मास्क पहनने, साबुन से हाथ धोने एवं सामाजिक दूरी बनाये रखने का महत्व बताते हुए मास्क वितरित किये गए।

उदयपुर में यज्ञ-हवन के साथ नया बाल संस्कार केंद्र शुरू किया गया

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *