रसोई की बगिया : पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का अभिनव प्रयास

रसोई की बगिया : पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का अभिनव प्रयास

रसोई की बगिया : पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का अभिनव प्रयास

जयपुर, 20 अगस्त। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहे अपना संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रकल्प चलाकर समाज में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत अभियान को जनव्यापी बनाने के लिए रसोई की बगिया का प्रयोग शुरू किया गया है। जयपुर में बगिया लगाने का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यालय भारती भवन में रसोई की बगिया लगाई गई।

संघ के अखिल भारतीय गोसेवा प्रमुख शंकरलाल के मार्गदर्शन में अपना संस्थान के कार्यकर्ताओं ने भारती भवन कार्यालय परिसर में बगिया लगाई। जहां गोसेवा प्रमुख ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन की परिकल्पना प्राचीन काल से ही रही है। इसके बारे में शास्त्रों में भी विस्तार से बताया गया है। ऐसे में वर्तमान परिस्थितियों में सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। आरएसएस के अखिल भारतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख स्वांत रंजन ने बगिया में लगाए गए औषधीय पौधों के महत्व व उपयोग के बारे में जानकारी दी तथा पर्यावरण गतिविधि से जुड़ने का आह्वान किया।

इससे पहले संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा मिट्टी व रसोई से निकलने वाले खाद्य पदार्थों के अपशिष्ट को एक प्लास्टिक के ड्रम में भरा गया। इसके बाद उसमें अपशिष्ट को गलाकर खाद बनाने वाले कीट की उत्पत्ति के लिए जैविक कीटनाशक डालकर 13 प्रकार के औषधीय पौधे लगाए गए। इस दौरान अ.भा. घुमंतू कार्य प्रमुख दुर्गादास, वरिष्ठ प्रचारक कैलाशचंद्र, सत्यनारायण, कार्यालय प्रमुख सुदामा आदि उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधि भी निभा रहे भागीदारी

अपना संस्थान द्वारा संचालित प्रकल्पों में विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि भी भागीदारी निभाने में पीछे नहीं है। बुधवार को राजसमंद सांसद दीया कुमारी के सिविल लाइंस स्थित आवास पर तथा जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा के आवास पर रसोई की बगिया लगाई गई। जहां हिन्दू जागरण मंच के द्वि- प्रांत संगठन मंत्री मुरलीमनोहर ने संघ की पर्यावरण गतिविधि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान महानगर संयोजक हनुमान शर्मा, मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *