राष्ट्रीय लघु फिल्म उत्सव-2022 का आयोजन भोपाल में

राष्ट्रीय लघु फिल्म उत्सव-2022 का आयोजन भोपाल में

राष्ट्रीय लघु फिल्म उत्सव-2022 का आयोजन भोपाल में

भोपाल। भारतीय चित्र साधना के प्रतिष्ठित ‘चित्र भारती राष्ट्रीय लघु फिल्म उत्सव-2022’ का आयोजन 18 से 20 फरवरी, 2022 तक भोपाल में होगा। 14 सितम्बर को होटल पलाश में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रख्यात फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और फिल्म उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष दिलीप सूर्यवंशी ने आयोजन समिति और आयोजन स्थल की घोषणा की। फिल्म फेस्टिवल का आयोजन बिशनखेड़ी स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में होगा।

फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि हमने संस्कृति को भारतीय सिनेमा से जोड़कर खत्म कर दिया है। हमारे हर उत्सव में आजकल सिनेमा के गाने बजाए जाते हैं। कहानियां ही राष्ट्र की संपत्ति बनती हैं। इसलिए ज़मीन और लोगों से जुड़ी कहानियां सिनेमा के माध्यम से समाज में पहुंचे।

फिल्मों में 90 के बाद उदारवादी व्यवस्था के साथ सांस्कृतिक आक्रमण भी हुआ। पहले की फिल्मों में भारत का आम व्यक्ति समस्याओं से लड़ता हुआ और जीतता हुआ दिखाया जाता था। लेकिन अब विदेशों में जाकर प्रेम करते हुए ही दिखाया जाता है। फिल्मों से कॉमन मैन गायब हो गया है।

उन्होंने कहा कि आज सिनेमा में झूठ क्रिएट किया जा रहा है क्योंकि भारतीय सिनेमा में फ़िल्म बनाने वाले लोग भारत की संस्कृति से जुड़े नहीं हैं। इसके साथ ही पिछले कुछ समय में विदेशी कंपनियों का दखल बढ़ गया है। आजकल ज्यादातर फिल्मों का कॉपीराइट विदेशी कंपनियों के पास है।

कहा कि चित्र भारती फ़िल्म उत्सव जैसे आयोजनों की आवश्यकता है ताकि भारत के क्रिएटिव लोगों को अपनी कहानियां बताने का अवसर मिल सके।

इस अवसर पर फ़िल्म फेस्टिवल का पोस्टर भी लोकार्पित किया गया।

आयोजन समिति

भारतीय चित्र साधना के राष्ट्रीय लघु फिल्म उत्सव के चौथे संस्करण के लिए गठित आयोजन समिति के अध्यक्ष दिलीप सूर्यवंशी और सचिव अमिताभ सोनी हैं। इसके साथ ही समिति में उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, मयंक विश्नोई, बीएस यादव, अनुपम चौकसे, लक्ष्मेन्द्र माहेश्वरी, लाजपत आहूजा, सह-सचिव आशीष भवालकर, कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष इंदर सहोता, सदस्य डॉ. विश्वास चौहान, डॉ. अजय नारंग और दिनेश जैन शामिल हैं।

मध्यप्रदेश शासन ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केजी सुरेश को समिति का नोडल अधिकारी बनाया है। संस्कृति विभाग, विश्व संवाद केंद्र मध्यप्रदेश, सतपुड़ा चलचित्र समिति एवं राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फिल्म फेस्टिवल के सह-आयोजक हैं। प्रेसवार्ता में भारतीय चित्र साधना के महासचिव अतुल गंगवार और न्यासी अजित भाई शाह भी उपस्थित रहे। गंगवार ने फिल्म फेस्टिवल की प्रस्तावना प्रस्तुत की और प्रो. केजी सुरेश ने आयोजन स्थल एवं उससे जुड़ी तैयारियों की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि सांस्कृतिक राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित भोपाल में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय फिल्मोत्सव में देशभर से प्रख्यात फिल्मकार एवं कलाकार जुटेंगे, जो फिल्म निर्माण के क्षेत्र में आ रही नयी पीढ़ी का मार्गदर्शन करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत फिल्मों को 10 लाख के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। भारतीय चित्र साधना फिल्म क्षेत्र में भारतीय विचार के लिए कार्य करने वाली समर्पित संस्था है। यह संस्था प्रति दो वर्ष में राष्ट्रीय स्तर पर ‘चित्र भारती राष्ट्रीय लघु फिल्मोत्सव’ का आयोजन करती है। इसके अतिरिक्त वर्षभर विविध प्रकार की गतिविधियां एवं स्थानीय स्तर पर फिल्म समीक्षा, फिल्म प्रदर्शन, विमर्श, प्रशिक्षण एवं लघु फिल्म फेस्टिवल के आयोजन संस्था की ओर से किये जाते हैं।

भारतीय चित्र साधना भारत की परंपराओं और विविधता का सम्मान करती है और मनाती है और ऑडियो-विजुअल क्षेत्र में भी इसे संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। सीबीएफएफ का प्रत्येक संस्करण सामाजिक और राष्ट्रीय प्रासंगिकता के विषयों पर प्रविष्टियां आमंत्रित करता है। यह वर्ष भारत की स्वतंत्र के 75 वर्ष को याद करने का है। इसलिए ‘भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष’ और ‘स्वाधीन भारत के 75 वर्ष’ जैसे विषयों पर भी प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं. फेस्टिवल हेतु 01 सितम्बर से फिल्मकारों ने अपनी फ़िल्में भेजना शुरू कर दिया है।

सीबीएफएफ-2022 के लिए विभिन्न श्रेणियों में 10 विषयों पर फ़िल्में आमंत्रित हैं। भारतीय फिल्म निर्माता 01 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2021 तक अपनी फ़िल्में भेज सकते हैं।

  1. भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष
  2. स्वाधीन भारत के75 वर्ष
  3. अनलॉकडाउन
  4. वोकल फॉर लोकल
  5. गाँव खुशहाल-देश खुशहाल
  6. भारतीय संस्कृति और मूल्य
  7. इनोवेशन- रचनात्मक कार्य
  8. परिवार
  9. पर्यावरण एवं ऊर्जा
  10. शिक्षा एवं कौशल विकास

चित्र भारती की वेबसाइट : http://chitrabharati.org

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *