अनेक स्थानों पर राष्ट्र सेविका समिति के प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सम्पन्न

अनेक स्थानों पर राष्ट्र सेविका समिति के प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सम्पन्न

अनेक स्थानों पर राष्ट्र सेविका समिति के प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सम्पन्न राष्ट्र सेविका समिति के प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सम्पन्न

शुक्रवार को राजस्थान में कई स्थानों पर राष्ट्र सेविका समिति के प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सम्पन्न हुए। जयपुर में सेवा सदन में आयोजित वर्ग के समापन कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में बोलते हुए राष्ट्र सेविका समिति की क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव हमारी संस्कृति पर दिनोंदिन बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसमें टीवी का भी योगदान है। परन्तु पहनावे की बात हो या संस्कृति की, हमें पश्चिम का अनुकरण न कर अपनी संस्कृति को अपनाना चाहिए। भाषा की बात की जाए तो हिन्दी को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाने चाहिए। इसके लिए सोशल मीडिया पर की जाने वाली बातचीत से शुरुआत की जा सकती है। संदेश लिखते समय अंग्रेजी वर्णमाला का उपयोग करने के बजाय हिन्दी कीबोर्ड का प्रयोग किया जा सकता है। हिन्दी संदेश भेजने के लिए बोलकर भी भेजने की सुविधा है। अगर आर्टिफिशल इंटैलीजेंस का उपयोग हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए किया जाए तो इंटरनेट पर हिन्दी को स्वतः ही महत्व मिलने लगेगा।

यह शिक्षा वर्ग 26 दिसम्बर को शुरू हुआ था। इसमें विभिन्न प्रांतों से कुल 96 शिक्षार्थियों ने भाग लिया। 30 दिसम्बर तक चले इस वर्ग में विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को स्वरक्षा हेतु सक्षम बनाने संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. शीतु सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। अंत में समिति की महानगर बौद्धिक प्रमुख शिप्रा पारीक ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

प्रतापगढ़ में वर्ग का समापन
प्रतापगढ़ में भी समिति के 5 दिवसीय वर्ग का समापन शुक्रवार को हुआ। वर्ग का आयोजन वनवासी छात्रावास में किया गया था। वर्ग कार्यवाहिका प्रियंका जैन ने बताया कि वर्ग में पूरे चित्तौड़ विभाग से 220 बालिकाएं उपस्थित थीं। सभी को प्रतिदिन उनके मानसिक, बौद्धिक व शारीरिक विकास हेतु अभ्यास करवाया गया। शिक्षिकाओं ने सभी को दंड, नियुद्ध, योगचाप, गण समता, योगासन व यष्टि के प्रयोग सिखाए, साथ ही भारतीय संस्कृति का महत्व और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का योगदान भी समझाया।

जोधपुर में प्रारम्भिक वर्ग का समापन
जोधपुर के ओसियां में चल रहे वर्ग के समापन पर 29 दिसम्बर को शिविरार्थियों ने पथ संचलन निकाला। पथ संचलन के दौरान मातृशक्ति  पर उपस्थित जन समूह ने पुष्प वर्षा की।

अनेक स्थानों पर राष्ट्र सेविका समिति के प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सम्पन्न

Print Friendly, PDF & Email
Share on

1 thought on “अनेक स्थानों पर राष्ट्र सेविका समिति के प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सम्पन्न

  1. RSS is doing a very good initiative to make our girls strong mentally and physically. And connecting youth to our roots….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *