रायपुर में लव जिहाद का मामला, फ्लैट हड़पना था निसार अहमद का मुख्य उद्देश्य

रायपुर में लव जिहाद का मामला, फ्लैट हड़पना था निसार अहमद का मुख्य उद्देश्य

रायपुर में लव जिहाद का मामला, फ्लैट हड़पना था निसार अहमद का मुख्य उद्देश्य

रायपुर में गुरुवार को लव जिहाद का और मामला सामने आया है। एक महिला फिजियोथेरेपिस्ट का आरोप है कि शादी का झांसा देकर पिछले 3 साल से निसार अहमद सिद्दीकी लव जिहाद के लिए उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और जब बात शादी की आई तो वह महिला के फ्लैट को अपने नाम करने का दबाव बनाने लगा।

आरोपी निसार अहमद सिद्दीकी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विगत 10 वर्षों से जमीन की दलाली का कार्य कर रहा है। वह मूलतः उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले का निवासी है। पीड़ित महिला का निसार अहमद सिद्दीकी के विरुद्ध यह भी आरोप है कि आरोपी अक्सर फ़्लैट को अपने नाम करवाने के लिए मारपीट करता था और जब 28 अक्टूबर को उस महिला ने स्पष्ट शब्दों में निसार अहमद से इसके लिए मना कर दिया तो आरोपी ने महिला पर घातक हमला किया और की बड़ी क्रूरता से पिटाई की।

महिला द्वारा पुलिस में शिकायत करने पर निसार अहमद फरार हो गया था, किन्तु पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उसे अगले दिन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार महिला फिजियोथैरेपिस्ट की मुलाक़ात निसार अहमद सिद्दीकी से 3 वर्ष पहले हुई थी।

देश में एक साजिश के तहत बढ़ रहे हैं लव जिहाद के मामले
देश में आए दिन लव जिहाद के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में लव जिहाद के ही एक मामले में हरियाणा में कांग्रेस विधायक के भतीजे ने एक लड़की की खुलेआम गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी तौफीक ने इस लड़की को इसलिए मार दिया कि उसने उससे शादी के लिए इस्लाम नहीं कबूला। निकिता तोमर के परिवार ने तौफीक पर निकिता को इस्लाम अपनाने के लिए जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *