लौकी खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

लौकी खाने के फायदे | आमतौर पर लोग लौकी खाने से बचते हैं। बच्चे लौकी का नाम सुनते ही बुरी तरह चिढ़ने लगते हैं। कुछ को इसका स्वाद पसंद नहीं होता है तो कुछ को ये पता ही नहीं होता है कि ये कितनी फायदे की चीज है । कई लोगों को लौकी के नाम से ही बहुत ज्यादा नफरत होती हैं। लेकिन दादी नानी हमेशा कहती आयी हैं की लौकी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती हैं। अगर हम रोजाना लौकी का सेवन करेंगे तो कोई भी बीमारी होने का कोई खतरा नहीं रहेगा। लौकी की सब्जी के अलावा इसके जूस के भी कई फायदे होते हैं इसलिए बहुत लोग इसके जूस भी पीते हैं।
आपको बताते हैं लौकी खाने के फायदे उसके बाद आप कभी भी मना नहीं करेंगे लौकी खाने से….
1. वजन कम करने में मददगार-
दूसरी चीज की तुलना में लौकी ज्यादा तेजी से वजन कम करती है। आप चाहें तो लौकी का जूस नियमित रूप से पी सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो इसे उबालकर, नमक डालकर भी इस्तेमाल में ला सकते हैं।
2. बालों का असमय सफेद-
सुबह 1 ग्लास लौकी का जूस पीना फायदेमंद होता है। इससे बालों का असमय सफेद होने की दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है। यह आपके बालों को लम्बा काला और घना करने में बहुत लाभकारी होता है।
3. तनाव कम करने में मददगार-
लौकी में मौजूद पानी की मात्रा बॉडी को रिफ्रेश रखने का काम करती है, जिससे तनाव में राहत मिलती है, कई सारे न्यूट्रियेंट्स शरीर को अंदरूनी रूप से स्ट्रांग रखते है, जिससे तनाव और चिंता जैसी प्रॉब्लम्स से राहत मिलती है।
4.पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए-
कब्ज जैसी समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए लौकी खाना बहुत ही फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमे मौजूद फाइबर पेट की अंदरूनी सफाई करता है। साथ ही एसिडिटी की प्राब्लम होने पर लौकी का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद होता है।
5. मधुमेह रोगियों के लिए-
प्रतिदिन सुबह उठकर खाली पेट लौकी का जूस पीना मधुमेह के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है । लौकी खा कर शरीर को ठंडा रखा जा सकता है। साथ ही इसका जूस पेशाब करते समय हो रहे जलन की समस्या को दूर करता है।
6. नेचुरल ग्लो के लिए-
लौकी के नियमित इस्तेमाल से प्राकृतिक रूप से चेहरे की रंगत निखरती है। लौकी का जूस पेट की अंदरूनी सफाई करता हैं, जिससे चेहरे पर धूप, धूल और पोल्यूशन से होने वेल कील-मुहांसे से छुटकारा मिलता है। साथ ही त्वचा खूबसूरत और कोमल बनी रहती है।