विजयादशमी को 25 लाख परिवार एक साथ सुन्दरकाण्ड का पाठ करेंगे

विजयादशमी को 25 लाख परिवार एक साथ सुन्दरकाण्ड का पाठ करेंगे

विजयादशमी को 25 लाख परिवार एक साथ सुन्दरकाण्ड का पाठ करेंगे

जयपुर, 21 अक्टूबर। देश के वनवासी क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्था एकल श्रीहरि के तत्वावधान में आगामी दशहरे के दिन डिजिटल प्लेटफार्म पर विश्वस्तरीय सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का सीधा प्रसारण सुभारती चैनल पर किया जायेगा।

श्रीहरि सत्संग समिति मुंबई के अध्यक्ष विजय केडिया ने बताया कि एकल अभियान का लक्ष्य है कि अभियान से जुड़े देश भर के 25 लाख परिवारों में विजयादशमी के दिन परिवार के सभी सदस्यों द्वारा साथ में सुन्दरकाण्ड पाठ किया जाये। पाठ का समय सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक रखा गया है। ताकि सभी अपनी सुविधानुसार समय चुनकर सुंदरकाण्ड का पाठ कर सकें। यह पहला अवसर होगा जब एक दिन में एक संस्था के बैनर तले इतनी बड़ी संख्या में लोग सुंदरकाण्ड का पाठ करेंगे। इस उपलब्धि को गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज कराने के लिए संबंधित प्राधिकार से संपर्क किया गया है।

इस विश्वस्तरीय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन हिंदी भाषी क्षेत्रों के साथ ही अहिन्दी भाषी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानीय भाषाओं भी किया जाएगा। दक्षिण भारत के विभिन्न स्थानों से स्थानीय भाषाओं में कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी किया जायेगा। पूर्वोत्तर तथा बंगाल के कुछ क्षेत्रों में जहाँ सुंदरकाण्ड नहीं पढ़ा जाता है। वहॉं पर एक घंटे का हरे राम हरे कृष्ण संकीर्तन का आयोजन होगा। इसी दिन रांची में संगठन के कथाकारों द्वारा सुंदरकांड का लाइव सामूहिक पाठ किया जायेगा। विदेशों से जुड़ने वाले सदस्यों के समय क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए इस पाठ के सीधे प्रसारण का समय सायं 4 बजे से 7.30 बजे का होगा।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *