विवेकानंद संदेश यात्रा : युवाओं ने विवेकानंद तो बालिकाओं ने धरा रानी लक्ष्मीबाई का भेष

विवेकानंद संदेश यात्रा : युवाओं ने विवेकानंद तो बालिकाओं ने धरा रानी लक्ष्मीबाई का भेष

विवेकानंद संदेश यात्रा : युवाओं ने विवेकानंद तो बालिकाओं ने धरा रानी लक्ष्मीबाई का भेषविवेकानंद संदेश यात्रा : युवाओं ने विवेकानंद तो बालिकाओं ने धरा रानी लक्ष्मीबाई का भेष

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में 19 नवंबर को अलवर से शुरू हुई विवेकानंद संदेश यात्रा 13वें दिन बूंदी के रास्ते चित्तौड़गढ़ जिले में प्रवेश कर गई। शहर में रामद्वारा से शोभायात्रा के रूप में इसे नगर भ्रमण कराया गया। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव और विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के 50वें वर्ष के अवसर पर निकली शोभायात्रा में 75 युवा व बालक स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में थे।

मातृशक्ति नगर संयोजिका सरस्वती शर्मा ने बताया कि 75 दुपहिया वाहनों के साथ 75 बालिकाओं व महिलाओं ने भी केसरिया साफा पहनकर संदेश यात्रा में भाग लिया। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, राजस्थान प्रांत के तत्वावधान में राजस्थान के हर जिले में यह यात्रा पहुंच रही है।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *