वेदों में वृक्ष पूजन का पूरा विज्ञान है: निम्बाराम

वेदों में वृक्ष पूजन का पूरा विज्ञान है: निम्बाराम

वेदों में वृक्ष पूजन का पूरा विज्ञान है: निम्बाराम

झुंझुनूं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झुंझुनूं स्थित संघ कार्यालय, आहुति भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए प्रकृति वंदन किया। उन्होंने मंत्रोच्चारण के साथ पहले प्रकृति पूजन और फिर पौधारोपण किया।

जीवनदायिनी पौधों को रक्षासूत्र बांधते हुए क्षेत्र प्रचारक ने कहा कि प्रारम्भिक काल से ही हमारी संस्कृति प्रकृति पूजन की रही है। हमारे प्राचीन ग्रंथों में पर्यावरण को संरक्षित रखते हुए जीवन जीने की कला बताई गई है। इनमें पर्यावरण के हर घटक को पूजनीय बताया गया है, फिर वे पेड़ पौधे हों, नदियां हों या समुद्र। वेदों में वृक्ष पूजन का पूरा विज्ञान है। वृक्ष हैं तो हम हैं, वृक्ष हैं तो सृष्टि है। इसलिए आज आवश्यक है कि बढ़ते प्रदूषण के बीच हम प्रकृति के प्रति अपना दायित्व समझें और पौधारोपण का पवित्र कार्य करें। पौधा रोपने के बाद उसकी अच्छे से संभाल हो यह सुनिश्चित करना भी आवश्यक है। वर्तमान परिदृश्य में वैश्विक महामारी कोविड ने पर्यावरण के प्रति मनुष्य जाति द्वारा गत वर्षों में जो असन्तुलन दिखाया गया है उस को सभी के समक्ष उजागर कर दिया है।

इस अवसर पर झुंझुनूं विभाग प्रचारक सतीश, सह प्रचारक झब्बर सिंह व नगर सम्पर्क प्रमुख विपुल छक्कड़ उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *