श्रीराम मन्दिर निर्माण जन जागरण हेतु बच्चों ने निकाली साइकिल रैली

श्रीराम मन्दिर निर्माण जन जागरण हेतु बच्चों ने निकाली साइकिल रैली

श्रीराम मन्दिर निर्माण जन जागरण हेतु बच्चों ने निकाली साइकिल रैली

श्रीगंगानगर। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा राम मन्दिर के निर्माण के लिए संचालित निधि समर्पण अभियान जोरों पर है।  इसी अभियान के अंतर्गत नन्हें-मुन्ने राम भक्तों ने शनिवार को एक साइकिल रैली निकाली। रैली रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर विनोबा बस्ती – दुर्गा मंदिर – आदर्श पार्क होते हुए पुरानी आबादी – उदाराम चौक – रवि चौक होते हुए ताराचंद वाटिका से मल्टीपरपज ग्राउंड में संपन्न हुई। भगवा पताकाओं से सुशोभित साइकिल रैली में बच्चों द्वारा किए गए श्रीराम के उद्घोष ने पूरे वातावरण को राममय कर दिया। आमजन ने पुष्प वर्षा के साथ रैली का जगह-जगह स्वागत किया।

रैली में बच्चों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख संजय अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उन्होंने भारत ही नहीं पूरे विश्व को एक आदर्श जीवन जीने की पद्धति सिखाई। राम मंदिर का बनना हमारे लिए सौभाग्य का विषय है। राम मंदिर का निर्माण हिंदुओं के स्वाभिमान का प्रतीक है। यह जन जागरण समाज को निश्चित रूप से प्रेरणा देगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्रीगंगानगर नगर के बाल कार्य प्रमुख ने बताया कि 11 बस्तियों के 189 बाल स्वयंसेवकों ने 108 साइकिलों पर रैली में भाग लिया। राम मंदिर हेतु किए जा रहे निधि समर्पण अभियान में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है।

 

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *