राम के लिए मैंने 51000 देने का संकल्प कर लिया है अब मैं इससे कम नहीं करूंगी

राम के लिए मैंने 51000 देने का संकल्प कर लिया है अब मैं इससे कम नहीं करूंगी

प्रेरक प्रसंग -4

राम के लिए मैंने 51000 देने का संकल्प कर लिया है अब मैं इससे कम नहीं करूंगी

श्रीराम मंदिर निर्माण निधि अभियान समर्पण अभियान को लेकर देशभर से भावविभोर कर देने वाली अनेक कहानियां सामने आ रही हैं, ऐसी ही एक कहानी है राजस्थान के सीकर से।

राम के भव्य धाम के लिए निधि संग्रह करने वाले सीकर के कार्यकर्ताओं की टोली को एक विधवा महिला द्रौपदी देवी घोड़ीवाल का फोन आया। द्रौपदी देवी ने कहा आप मेरे घर आइए, मैं भी श्रीराम के मंदिर के लिए निधि समर्पित करना चाहती हूं। उनके आग्रह पर कार्यकर्ताओं की टोली जब उनके घर पहुंची, उन्होंने ₹ 51000 का चेक कार्यकर्ताओं की ओर बढ़ाया। चेक की राशि देखकर कार्यकर्ताओं के हाथ ठिठक गए।

एक बेहद सामान्य दो कमरों का घर, दो पुत्रियां एवं मां आजीविका के लिए केवल 7 बीघा कृषि भूमि का सहारा। उनके पति नंदलाल का कुछ वर्ष पूर्व एक दुर्घटना में स्वर्गवास हो चुका है। ऐसे में इतनी बड़ी राशि का समर्पण … रामसेवकों का मन भर आया। उन्होंने उन मां को समझाया आप कुछ राशि कम कर दीजिए। इतना बड़ा समर्पण आपकी आर्थिक स्थिति देखते हुए उचित नहीं है, पर द्रौपदी देवी ने एक ही उत्तर में सब को भावविभोर कर दिया। वह बोलीं – राम के लिए मैंने 51000 देने का संकल्प कर लिया है अब मैं इससे कम नहीं करूंगी।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *