6 फरवरी से 13 फरवरी तक संघ का सेवा विभाग मनाएगा सेवा सप्ताह

6 फरवरी से 13 फरवरी तक संघ का सेवा विभाग मनाएगा सेवा सप्ताह

6 फरवरी से 13 फरवरी तक संघ का सेवा विभाग मनाएगा सेवा सप्ताहप्रतीकात्मक तस्वीर

6 फरवरी, जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयपुर प्रांत सेवा विभाग द्वारा 6 फरवरी से 13 फरवरी तक प्रांत सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष होने वाले इस सेवा कार्यक्रम को सेवा अभियान के रूप में चलाया जाता है। इस दौरान सभी कार्यकर्ता सात दिनों तक सेवा बस्तियों में चिकित्सा, स्वच्छता, शिक्षा, तथा सामाजिक विषयों पर काम करेंगे। वर्तमान कोविड आपदा को देखते हुए स्वास्थ्य से जुड़े सेवा कार्य प्रमुखता से किए जाएंगे। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण, प्राथमिक उपचार, आयुर्वेद द्वारा घरेलू उपचार का ज्ञान, योग, ध्यान व सूर्य नमस्कार प्रशिक्षण, कोविड-19 के विषय में जनजागरण, मास्क व सैनिटाइजर वितरण जैसे कार्य प्रमुखता से होंगे। गलियों, श्मशान, सामुदायिक भवन, महापुरुषों की प्रतिमाओं, प्याऊ, नालियों की स्वच्छता, मच्छर-मक्खी से बचाव का प्रबंध कर स्वच्छता के प्रति चेतना लाने के प्रयास होंगे।

सामाजिक जागरण व कुटुंब प्रबोधन, बस्ती के बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं, पौधारोपण कार्यक्रम, सरकारी योजनाओं की जानकारी, स्वयं सहायता समूह की जानकारी, सत्संग, गर्म कपड़ों तथा तुलसी पौधों का वितरण किया जाएगा।

सेवा बस्तियों के युवाओं को करियर निर्माण में सहायता के लिए करियर गाइडेंस, अध्ययन सामग्री वितरण, धार्मिक व अच्छे साहित्य का वितरण, परीक्षा तैयारी हेतु सूत्र, स्वरोजगार सृजन हेतु कौशल विकास कैंप भी आयोजित किए जाएंगे।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *