संघ ने किया संगत समागम का आयोजन

संघ ने किया संगत समागम का आयोजन

संघ ने किया संगत समागम का आयोजनसंघ ने किया संगत समागम का आयोजन

जयपुर, 8 मई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जयपुर ने गुरु तेगबहादुर महाराज के 400वें प्रकाश पर्व एवं संगत समागम का आयोजन किया। रविवार को राजधानी में यह आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य हनुमान सिंह ने श्री गुरु महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सनातन धर्म और हिंदू समाज की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान को याद किया। गुरु परम्परा ने विदेशी आक्रमण के विरुद्ध समाज को संगठित करने, आध्यात्मिकता के विस्तार व कुरीति निवारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगत और पंगत का विचार देकर सामाजिक समरसता का अनूठा कार्य किया तथा निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा दी। गुरु तेगबहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए आत्म बलिदान दिया इसी कारण उन्हें हिंद की चादर कहते हैं।

उन्होंने अपनी संस्कृति की रक्षा कर भारत की रक्षा का कार्य किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह मक्कड़, मुख्य अतिथि माता कुलदीप कौर, अध्यक्ष स्त्री सत्संग सभा एवं विशिष्ट अतिथि सरदार सुच्चा सिंह गुलेर, गुरुद्वारा हीदा की मोरी ने भी प्रकाश पर्व पर अरदास करते हुए देश में सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में सिख इतिहास एवं गुरुओं के बलिदान की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य लोग शामिल हुए।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *