सर्व जातीय सामूहिक विवाह : सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल

सर्व जातीय सामूहिक विवाह : सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल

सर्व जातीय सामूहिक विवाह : सामाजिक समरसता की अनूठी मिसालसर्व जातीय सामूहिक विवाह : सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल

धौलपुर, 4 मई। सेवा भारती द्वारा सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। अक्षय तृतीया पर शहर के भारतीय आदर्श विद्या मंदिर के प्रांगण में यह आयोजन हुआ। तीन जातियों के चार जोड़े वैदिक रीति से अग्नि के समक्ष फेरे लेकर गृहस्थ जीवन में बंधे। सेवा भारती समिति राजस्थान के संगठन मंत्री मूलचंद सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा भारती द्वारा आयोजित किए जा रहे सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलनों से समाज में सादगी पूर्ण, कम खर्च में सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल प्रस्तुत हो रही है। आज यह समय की आवश्यकता भी है।

बजरंगदास महाराज ने जोड़ों को सुखी गृहस्थ जीवन का आशीर्वाद दिया। जिला अध्यक्ष डा. सुभाष जैन ने जिले में चल रहे सेवा कार्यों की जानकारी सबको दी। आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरीश गर्ग ने सबका आभार व्यक्त किया। स्थानीय स्तर पर बजरंग दल, विद्यार्थी परिषद, विद्या भारती तथा संघ के कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *