गर्जना 2022 : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजमेर ने किया साहसिक खेलों का आयोजन

गर्जना 2022 : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजमेर ने किया साहसिक खेलों का आयोजन

गर्जना 2022 : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजमेर ने किया साहसिक खेलों का आयोजनगर्जना 2022 : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजमेर ने किया साहसिक खेलों का आयोजन

जैसे-जैसे भारत अपने प्राचीनतम गौरव को पुनः स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ता दृष्टिगत होता है, वैसे-वैसे विभाजनकारी शक्तियां भी अपना सिर उठाती नजर आती हैं। भगवान राम के काल से लेकर वर्तमान समय तक भारत का अनुभव ऐसा ही रहा है। ऐसे समय में सज्जन शक्ति को संगठित करना, अनुशासन के बंधन में बांधना और कष्ट पूर्ण जीवन खेलते-खेलते जीना, इसका अभ्यास परम आवश्यक है। गर्जना जैसे बड़े साहसिक खेलों का आयोजन इस दृष्टि से अति महत्वपूर्ण हो जाता है, ये विचार रविवार को डॉक्टर हेडगेवार स्मृति प्रन्यास अजमेर तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में तोपदडा खेल मैदान पर आयोजित साहसिक खेल गर्जना 2022 के अवसर पर विभाग प्रचारक शिवराज ने व्यक्त किये।

गर्जना 2022 के बारे में अधिक जानकारी देते हुए महानगर संघचालक खाजू लाल चौहान ने बताया के संघ की शाखाओं पर तो नियमित रूप से कई प्रकार के खेल होते ही हैं, लेकिन देश की परिस्थिति और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए युवाओं को कष्ट साध्य जीवन और बाधाओं को पार करने का निकटतम अनुभव देने के लिए इस प्रकार के साहसिक खेलों का आयोजन गर्जना 2022 के नाम से किया गया है। इस बड़े आयोजन के दौरान अजमेर के 1200 से अधिक युवाओं ने खेल के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की बाधाओं को पार किया। इनमें मचान से कूदना, सुरंग पार करना, दलदल, दंगल, रस्साकशी, मटकी फोड़, बर्फ की गुफा, अग्निबाधा, पानी की तेज़ बौछार आदि सम्मिलित थे।

कार्यक्रम के अन्त में 300 बड़े पौधों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रांत संघचालक जगदीश राणा, विभाग संघचालक बसंत कुमार विजयवर्गीय सहित अजमेर शहर के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य बंधु उपस्थिति रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *