सिन्धु दर्शन यात्रा शुरू, 1 से 5 अक्टूबर तक आयोजित होंगे धार्मिक कार्यक्रम

सिन्धु दर्शन यात्रा शुरू, 1 से 5 अक्टूबर तक आयोजित होंगे धार्मिक कार्यक्रम

सिन्धु दर्शन यात्रा शुरू, 1 से 5 अक्टूबर तक आयोजित होंगे धार्मिक कार्यक्रम

जयपुर, 01 अक्टूबर। भारतीय सिन्धु सभा के तत्वावधान में 24वीं सिन्धु दर्शन यात्रा 1 – 5 अक्टूबर तक लेह में आयोजित की जा रही है। यात्रा के संरक्षक इन्द्रेश कुमार व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीधर माखीजा के साथ महामंडलेश्वर स्वामी यत्रिद्रानंद गिरि व शदाणी तीर्थ रायपुर के पीठाधीश्वर संत युधिष्ठरलाल के पावन सान्निध्य व लेह लद्दाख से लोकसभा सांसद जामयांग शेरिंग नामग्याल के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न होगी।

प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि यात्रा में केन्द्रीय पदाधिकारियों के साथ प्रदेशों के प्रमुखों सहित विशेष आमंत्रित सदस्यों का जत्था शामिल हो रहा है। जिसमें सिन्धु सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लधाराम नागवाणी, पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, मनोज गोगिया, राजेश वाधवाणी, गौतम सम्राट, कमल खत्री, सुरेश हेमनाणी सहित पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।

महामंत्री भूपेन्द्र कंसल ने कहा कि कोराना वायरस के कारण इस वर्ष यात्रा का स्वरूप सूक्ष्म रहेगा और एक ही हवाई मार्ग से तीर्थयात्री व कार्यकर्ता पहुंचेंगे। यात्रा में सिन्धु नदी पर पूजन, सिन्धु भवन की गतिविधियों पर चर्चा व बैठकें परिस्थिति व परिवेश को ध्यान में रखकर आयोजित की जायेगी।

सिन्धु दर्शन यात्रा के 25 वर्ष पूरे होने पर 22 से 26 जून 2021 तक सिंधु महाकुंभ का आयोजन किया जायेगा। पूर्ण व्यवस्था के लिए सामाजिक संगठनों को जोड़कर तीर्थयात्रियों की व्यवस्था पर चर्चा की जायेगी। यात्रा में संत महात्मा, विभिन्न मत पंथों के प्रमुखों को भी निमंत्रित किया जायेगा।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *