सिन्धु सभा न्यास के माध्यम से शिक्षा, सेवा व संस्कारों के लिये कार्य करे- महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन

सिन्धु सभा न्यास के माध्यम से शिक्षा, सेवा व संस्कारों के लिये कार्य करे- महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन
सिन्धु सभा न्यास के माध्यम से शिक्षा, सेवा व संस्कारों के लिये कार्य करे- महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन
सिन्धु सभा न्यास के माध्यम से शिक्षा, सेवा व संस्कारों के लिये कार्य करे- महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन
  • भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान न्यास का हुआ गठन
भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान के कार्यकर्ता सेवा कार्यों के लिए संकल्प लेकर समाज के हर वर्ग तक पहुंचें। युवा पीढ़ी को भाषा के साथ संस्कारों से जोड़ने के लिये संस्कार शिविर लगाएं और संस्कार केन्द्रों में प्रार्थना, ध्यान, विद्यार्जन के साथ खेलकूद के आयोजन करें, ऐसा आह्वान प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मार्गदर्शन देते हुए महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन, हरीशेवा सनातन आश्रम, भीलवाड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर देने के लिये प्रेरित करने के साथ संस्कार भी मिलने चाहिए। महामण्डलेश्वर हंसराम ने भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान न्यास के गठन पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि समाज को अपनी आय से सेवा कार्यों के लिये निश्चित राशि सहयोग करनी है, जिससे शिक्षा, चिकित्सा व अन्य सेवा कार्य सम्पन्न हो सकें। सिन्ध के गौरवमयी इतिहास के लिए आयोजन हो रहे हैं। 14 अगस्त सिन्ध स्मृति दिवस का आयोजन अब भारत सरकार द्वारा विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में हो रहा है। हमारा दृढ संकल्प है कि सिन्ध मिलकर अखण्ड भारत बनेगा।
राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि बलिदानी हेमू कालाणी जन्म शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम राज्यभर में पूज्य सिन्धी पंचायतों व धार्मिक संगठनों के सहयोग से हो रहे हैं।  आगामी 21 जनवरी 2023 को राज्य स्तरीय समारोह जयपुर में व सितम्बर 2022 में राज्य स्तरीय पंचायत मुखी सम्मेलन का आयोजन हरीशेवा धाम भीलवाड़ा में आयोजित किया जायेगा। सिन्धु महाकुंभ में भारत सरकार से मांग की गई थी कि शीघ्र सिन्धी विश्वविद्यालय का गठन हो, उस पर सकारात्मक कार्यवाही चल रही है।
प्रदेशााध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने कहा कि राज्य की 182 इकाईयों का गठन किया जा चुका है और प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा प्रवास कर कार्यकारिणी बनाई जा रही है। कार्यकर्ताओं के सहयोग से न्यास का गठन हुआ है। अब समाज में सेवा कार्यों को बढ़ाने व सभी का सहयोग लेने के लिये घर घर सम्पर्क करना है। राज्य स्तरीय शैक्षिक परिसर, छात्रावास व सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न गतिविधियों हेतु भवन का निर्माण जयपुर में किया जायेगा।
रंगीन कैलेंडर का हुआ विमोचन
प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी ने बताया कि बलिदानी हेमू कालाणी जन्म शताब्दी समारोह के कार्यक्रमों व संत महात्माओं के साथ महापुरुषों के चित्र व जीवन परिचय के रंगीन कैलेंडर का विमोचन महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन, पुरसानाराम दरबार सांभर के प्रदीप साध व मुकेश साध, राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, प्रदेश संरक्षक सुरेश कटारिया व प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा किया गया, जिसे राज्यभर में वितरित किया जायेगा।
सिन्धी बाल संस्कार शिविरों से युवाओं का जुड़ाव
प्रदेश भाषा व साहित्य मंत्री डॉ. प्रदीप गेहाणी ने बताया कि प्रदेश में सातवें वर्ष 100 से अधिक बाल संस्कारों के शिविर आयोजित हो रहे हैं। बैठक में आये प्रदेश पदाधिकारियों ने बताया कि सिन्धी भाषा, गीत संगीत, मंचीय कार्यक्रम, योग व प्रार्थना के शिविर धार्मिक केन्द्रों व पंचायत भवनों में आयोजित हो रहे हैं।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महिला शोभा बसतांणी सहित कई कार्यकर्ताओं ने विचार प्रकट किये। स्वागत भाषण संरक्षक विष्णुदेव सामताणी व आभार अध्यक्ष नवलकिशोर गुरनाणी ने प्रकट किया। बैठक का संचालन दीपेश सामनाणी ने किया। बैठक का आरम्भ सिन्ध, भारत माता व आराध्यदेव झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। संगठन गीत राजकुमार दादलाणी ने प्रस्तुत किया।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के घनश्याम हरवाणी समेत मातृ व युवा इकाई के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *