सेवा इंटरनेशनल यूक्रेन में कर रहा भारतीयों की सहायता

सेवा इंटरनेशनल यूक्रेन में युद्ध से पीड़ित भारतीयों के साथ-साथ दूसरे देश के लोगों का भी सहयोग कर रहा है। सेवा के इस काम में 15 देशों के 250 कार्यकर्ता लगे हैं।
भारतीय मूल के ये कार्यकर्ता यूक्रेन के आठ बॉर्डर्स और 15 नगरों में सेवा दे रहे हैं। वे अभी तक 3500 लोगों की प्रत्यक्ष और 32000 से अधिक लोगों की अप्रत्यक्ष रूप से सहायता कर चुके हैं।
सेवा इंटरनेशनल के संपर्क निर्देशक ने नई दिल्ली से फोन पर बताया कि प्रभावित लोगों को यूक्रेन से बाहर निकालने के लिए गाड़ी के साथ-साथ भोजन, पानी और शीत से बचने के लिए गर्म कपड़े की भी व्यवस्था की जा रही है। जिनको भी आवश्यकता होती है, वे गूगल फॉर्म के माध्यम से अपनी पूरी जानकारी देते हैं, इसके बाद उनकी आवश्यकतानुसार सहायता की जाती है।