….और हैदराबाद का भारत में विलय हो गया

....और हैदराबाद का भारत में विलय हो गया

17 सितंबर 1948 : हैदराबाद विजय दिवस

....और हैदराबाद का भारत में विलय हो गया

15 अगस्त 1947 को जब देश स्वतंत्र हुआ तो 3 जून 1947 की माउण्टबेटन योजना के अनुसार औपनिवेशिक भारत की 562 देशी रियासतों के सामने दो ही विकल्प थे, भारत में विलय अथवा पाकिस्तान में विलय। भारत को एक सूत्र में पिरोने का श्रेय सरदार वल्‍लभ भाई पटेल के साहसी व्‍यक्तित्‍व और दृढ़ इच्छाशक्ति को जाता है, जिनके लौह व्यक्तित्व के कारण देशी रियासतों का भारत में विलय संभव हो सका।

बस जूनागढ़ एवं हैदराबाद की रियासतें ही ऐसी थीं, जो माउण्टबेटन योजना के तीसरे विकल्प का लाभ उठाकर पाकिस्तान की सहायता करना चाहती थीं

हैदराबाद जनसंख्या, क्षेत्रफल एवं सकल घरेलू उत्पादन की दृष्टि से सबसे बड़ी रियासत थी। इसका क्षेत्रफल ब्रिटेन और स्कॉटलैंड के क्षेत्र से भी अधिक था और जनसंख्या (एक करोड़ 60 लाख) यूरोप के कई देशों से अधिक थी।

उसकी अपनी सेना, रेलसेवा एवं डाकतार व्यवस्था थी। वहाँ 85% हिन्दू जनसंख्या थी, किंतु शासक मुस्लिम थे। उनके पास रजाकारों की निजी सेना भी थी। प्रशासन एवं सेना के उच्च पदों पर मुसलमानों की नियुक्ति की जाती थी।

एकीकरण की प्रक्रिया के दौरान भारत ने हैदराबाद के निज़ाम को एक वर्ष का समय यह सोचने के लिए दिया कि वो भारत का हिस्सा बनना पसंद करेंगे या पाकिस्तान का और फिर एक वर्ष बाद जनमत संग्रहके माध्यम से हैदराबाद का भविष्य तय होगा। हैदराबाद के निजाम ने भरसक प्रयत्न किया कि उसकी रियासत का भारत में विलय न हो। उसने अंग्रेजों से इसे स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर राष्ट्रमंडल देशों में शामिल करने का आग्रह किया, जिसे ठुकरा दिया गया। उसने जिन्ना को भारत से युद्ध की स्थिति में सहायता के लिए पत्र लिखा। कुछ दिनों में जिन्ना की मृत्यु हो गई। पाकिस्तान ने पुर्तगाल को हैदराबाद की सहायता करने को कहा, किंतु पुर्तगाल भी सामने नहीं आया।

तब निजाम ने इंग्लैंड से सैन्यहथियार खरीदने के लिए अपने आदमी भेजे, पर सफलता नहीं मिली। अंततः आस्ट्रेलिया से हथियार मंगाना तय हुआ। भारत ने, उस हवाईउड़ान पर, प्रतिबंध लगा दिया। निजाम हैदराबाद के भारत में विलय के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र संघ के पास भी गया, लेकिन उसे वहाँ भी सफलता नहीं मिली। हैदराबाद की जनसंख्या के 80 प्रतिशत लोग हिन्दू थे, जबकि अल्पसंख्यक होते हुए भी मुसलमान, प्रशासन और सेना में महत्वपूर्ण पदों पर बने हुए थे। हैदराबाद का निजाम उस्मान अली खान विलय न करने पर अड़ा था, जबकि हैदराबाद की जनता भी भारत में विलय चाहती थी, पर उनके आंदोलन को निजाम ने अपनी निजी सेना रजाकार के द्वारा दबाना शुरू कर दिया। रजाकार एक निजी सेना थी जो निजाम के शासन को बनाए रखने तथा हैदराबाद को स्वतंत्र भारत में विलय का विरोध करने के लिए बनाई गई थी। निज़ाम ने इस मजलिसइत्तेहादुलमुसलमीन (एमआईएमनामक संगठन को कार्य दिया कि या तो हिन्दुओं को तलवार की नोक पर मुसलमान बनाओ या फिर इस्लाम स्वीकार नहीं करने पर मौत के घाट उतार दो ताकि जनमत संग्रह की स्थिति में हिन्दू भारत में विलय के पक्ष में आवश्यक संख्या बल खो दें। निज़ाम का यह आतंकवादी संगठन निर्बाध रूप से अपने कार्य को अंजाम तक पहुँचाने में जुट गया। भारी संख्या में हिन्दुओं को मार दिया गया और प्रताड़ित होकर बहुतों ने इस्लाम क़बूल कर लिया। हैदराबाद में व्यापक स्तर पर भारतविरोधी गतिविधियां चल रही थीं, पाकिस्तान द्वारा भारीमात्रा में गोलाबारूद वहां भेजा जा रहा था और भारत में विलय के पक्षधर हिन्दू जनता की रजाकार सेनाओं द्वार हत्‍याएं की जा रही थीं और बाहर से मुसलमानों को लाकर हैदराबाद में बसाया जा रहा था। इन सबको देखते हुए 12 सितंबर 1948 को कैबिनेट की एक अहम बैठक हुई, जिसमें नेहरू और पटेल के साथ उस समय भारतीय सेना के सभी बड़े अफसर मौजूद थे। भारत ने 13 सितम्बर 1948 को हैदराबाद को भारत में मिलाने के लिए ऑपरेशन पोलो शुरू किया। 5 दिन युद्ध हुआ, जिसके अंत में रजाकार और निजाम के सैनिक गीदड़ की तरह भाग खड़े हुए। भारत की विजय हुई और 17 सितम्बर 1948 को हैदराबाद का भारत में विलय हो गया

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *