26वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा का लेह लद्दाख में शुभारंभ

26वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा का लेह लद्दाख में शुभारंभ

26वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा का लेह लद्दाख में शुभारंभ26वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा का लेह लद्दाख में शुभारंभ

अजमेर, 24 जून। 26वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा 2022 का गुरुवार को लेह लद्दाख में शुभारंभ हुआ। तीर्थयात्रा में देश भर के तीर्थयात्री विभिन्न मार्गों से लेह पहुंच रहे हैं। स्वाधीनता के 75वें वर्ष पर “अमृत महोत्सव का सिन्धु उत्सव” के अंतर्गत देशभक्ति आधारित कार्यक्रम भी किये जा रहे हैं। यह आयोजन मार्गदर्शक इन्द्रेश कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हो रहा है।

सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लधाराम नागवाणी, सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीधर माखीजा व राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र कंसल, गौतम सम्राट, मुकेश लखवाणी सहित अनेक केन्द्रीय पदाधिकारी आयोजन के सहभागी हैं।

प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि तीर्थयात्री पांच मार्गों से चलकर लेह पहुंच रहे हैं, जिसमें वायु मार्ग दिल्ली-लेह-दिल्ली व चार सड़क मार्ग चंडीगढ-मनाली-लेह-जम्मू व जम्मू-लेह-मनाली-चंडीगढ़ शामिल हैं।

सभा के कार्यकारी अध्यक्ष भगतराम छाबड़ा ने कहा कि इस वर्ष बलिदानी हेमू कालाणी का जन्म शताब्दी वर्ष होने के कारण देश भर की सभी इकाईयों में कार्यक्रम हो रहे हैं। लेह लद्दाख में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी व मूलचंद बसताणी के साथ जयपुर से पहुंचे दल ने बुधवार को घाट पर सिन्धु माता दर्शन व पूजन किया। गुरुवार से लेह लद्धाख में सिन्धु माता व बहिराणा साहिब के पूजन के साथ एकता, अखण्डता, सद्भाव एवं समन्वय के प्रतीक सिन्धु दर्शन उत्सव का शुभारम्भ हुआ। भारतीय सिन्धु सभा के साथ विभिन्न संगठनों की भागीदारी से सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा का आयोजन हो रहा है।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *