विद्यार्थी परिषद का 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन 25 व 26 दिसम्बर को नागपुर में

विद्यार्थी परिषद का 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन 25 व 26 दिसम्बर को नागपुर में

विद्यार्थी परिषद का 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन 25 व 26 दिसम्बर को नागपुर में

जयपुर, 18 दिसम्बर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन 25 व 26 दिसम्बर को रेशीमबाग नागपुर में आयोजित होगा। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते अधिवेशन संक्षिप्त रूप में आयोजित होगा, जिसमें देश भर से चयनित कार्यकर्ता ही शामिल होंगे। अधिवेशन में राजस्थान क्षेत्र से भी कई प्रमुख कार्यकर्ता नागपुर पहुंचेंगे। इसके व्यापक प्रचार—प्रसार को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा सभी जिलों में पोस्टर विमोचन व निधि संग्रह किया जा रहा है।

अभाविप का राष्ट्रीय अधिवेशन
प्रांत मंत्री हुश्यार मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन में हर प्रांत के प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे। राष्ट्रीय अधिवेशन में इस वर्ष का यशवंतराव केलकर पुरस्कार बिहार के मनीष कुमार को दिया जाएगा। अधिवेशन में नई शिक्षा नीति और देश में चल रहे अन्य समसामयिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित कुछ प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। अधिवेशन में परिषद की आगामी योजना भी निर्धारित की जाएगी।

वहीं सीकर में अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय ठाकुर, प्रांत अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, प्रांत मंत्री हुश्यार मीणा व संगठन मंत्री अर्जुन तिवारी ने किया। बीकानेर महानगर में राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन विभाग संगठन मंत्री उपमन्यु सिंह राणा एवं बीकानेर महानगर के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने किया। इसके साथ जोधपुर में संवित सर्किल स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सामने प्रांत अध्यक्ष डॉ. बलबीर चौधरी और प्रांत संगठन मंत्री पूरणसिंह शाहपुरा द्वारा किया गया। वहीं चित्तौड़गढ़ में कार्यकर्ताओं ने प्रमुख बाजारों में भ्रमण कर व्यापारियों को राष्ट्रीय अधिवेशन की जानकारी देकर निधि संग्रह किया।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *