जन जागरण पत्रक विमोचन के साथ RSS का संपर्क महाभियान शुरू

जन जागरण पत्रक विमोचन के साथ RSS का संपर्क महाभियान शुरू

जन जागरण पत्रक विमोचन के साथ RSS का संपर्क महाभियान शुरू

  • स्वयंसेवकों द्वारा जिले के डेढ़ लाख परिवारों में संपर्क की बनी योजना

बारां, 19 फरवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संपर्क विभाग की योजना से गृह संपर्क महाभियान को लेकर शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर पुरानी सिविल लाइन में स्थित संघ कार्यालय केशव कीर्ति भवन में संपर्क अभियान सामग्री का विमोचन संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। संपर्क अभियान सप्ताह के दौरान स्वयंसेवक आगामी 27 फरवरी तक जिले में व्यापक गृह संपर्क अभियान चलाकर डेढ़ लाख परिवारों में संपर्क करेंगे।

जन जागरण पत्रक विमोचन के साथ RSS का संपर्क महाभियान शुरू

संघ के जिला संघचालक डॉ. राधेश्याम गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में देशभर में स्वराज 75 कार्यक्रम मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मां भारती की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान देने वाले अज्ञात सेनानियों के जीवन परिचय से समाज को अवगत कराना है। स्वतंत्रता प्राप्ति के महायज्ञ में हजारों देशभक्त युवा बाल वृद्ध महिलाओं ने अनाम रहते हुए अपने प्राणों की आहुतियां दी हैं, उन सभी के बलिदान के कारण आज हम पुनः विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। स्वराज 75 के अंतर्गत होने वाला संपर्क महाभियान हमारी सांस्कृतिक विरासत के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहठ, विजय सिंह पथिक, सागरमल गोपा, कालीबाई, अर्जुन लाल सेठी, गोपाल सिंह खरवा, प्रताप सिंह बारहट, जमनालाल बजाज का योगदान भी अद्वितीय रहा है। उन्होंने बताया कि जन जागरण सप्ताह के लिए आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति राष्ट्रीय तीर्थ प्रताप गौरव केंद्र के माध्यम से प्राप्त संपर्क सामग्री का विमोचन किया गया तथा अभियान को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया। यह जानकारी संघ के प्रचार विभाग द्वारा दी गई।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *