शेखावाटी साहित्य संगम : त्रिदिवसीय साहित्य संगम में होंगे 21 से अधिक सत्र

शेखावाटी साहित्य संगम : त्रिदिवसीय साहित्य संगम में होंगे 21 से अधिक सत्र
शेखावाटी साहित्य संगम : त्रिदिवसीय साहित्य संगम में होंगे 21 से अधिक सत्रशेखावाटी साहित्य संगम : त्रिदिवसीय साहित्य संगम में होंगे 21 से अधिक सत्र
सीकर। शेखावाटी साहित्य संगम का तीसरा संस्करण भव्य होने वाला है। 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस साहित्य संगम में चर्चा सत्र, वार्ता, पुस्तक परिचर्चा, प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पुस्तक स्टॉल होंगे, जहॉं से पुस्तकें क्रय की जा सकेंगी।
साहित्य संगम में कार्यक्रमों की रूपरेखा
28 अक्टूबर को संगम के उद्घाटन सत्र में पुस्तक चर्चा, उसके बाद सोशल मीडिया पर एक सत्र तत्पश्चात् स्वाधीनता से स्वतंत्रता की ओर सत्र रहेगा। रात्रि 7 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। दूसरे दिन सत्र का प्रारंभ बांसुरी वादन से होगा। तत्पश्चात् चार चर्चा सत्र होंगे जो युवा, समाज, महिलाओं एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म को लेकर होंगे।
इनके अलावा फिल्मों से लेकर राजनीति तक अनेक विषयों पर भी सत्र होंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें वाद-विवाद, रंगोली, समूह गायन, पोस्टर मेकिंग आदि शामिल हैं। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इन तीन दिनों के आयोजन में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विचारक, लेखक, चिंतक एवं अपने अपने क्षेत्र के सिद्धहस्त लोग विचार प्रकट करने हेतु उपस्थित होंगे।
दिन के चर्चा सत्रों में भाग लेने हेतु ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार से पंजीयन करवाया जा सकता है। प्रवेश पंजीयन के माध्यम से ही सुरक्षित रहेगा। दिन के सभी सत्रों में पंजीयन नि:शुल्क रहेगा। रात्रि कालीन सत्रों का पंजीयन सशुल्क होगा, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से कराया जा सकता है। पंजीयन के माध्यम से ही कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रवेश आरक्षित होगा।
Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *