तेरी जय हो भारत माता

तेरी जय हो भारत माता

राम गोपाल पारीक

तेरी जय हो भारत मातातेरी जय हो भारत माता

सदा सनातन धर्म ध्वजा की,

ऊंची रहे पताका।

तेरी जय हो भारत माता।

तेरी जय हो भारत माता॥

 

गंगा जमुना सरस्वती की,

बहती जिसमें धारा।

सब धर्मों का आदर करता,

ऐसा देश हमारा।

सत्य अहिंसा से अपना तो,

है सदियों से नाता।

तेरी जय हो भारत माता।

तेरी जय हो भारत माता॥

 

कितने सहे प्रहार परन्तु,

कोई मिटा ना पाया।

धर्म बचाने की खातिर,

कितनों ने शीश कटाया।

अंधकार जब हुआ धरा पर

सिंहनाद गहराता।

तेरी जय हो भारत माता।

तेरी जय हो भारत माता॥

 

सदा सनातन धर्म ध्वजा की

ऊंची रहे पताका।

तेरी जय हो भारत माता। 

तेरी जय हो भारत माता॥

Share on

1 thought on “तेरी जय हो भारत माता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *