पंचांग 23 जून 2021

पंचांग 23 जून 2021
सुविचार
मार्दवं सर्वभूतानामनसुया क्षमा धृति:।
आयुष्याणि बुधाः प्राहुर्मित्राणां चाविमानना।।
भावार्थ
विद्वानों के अनुसार निम्न गुण मनुष्य का यश एवं आयु बढ़ाने मे सहयोग करते हैं – 1. पर पीडा से दूर, 2. दूसरों की कमी न निकालना, 3. धीर गम्भीर स्वभाव, 4. संतुलित व्यवहार, तथा 5. अपने मित्रों का कभी अनादर न करना।
।।आप सभी का दिन मंगलमय हो।।