पंचांग 23 मार्च 2022

पंचांग 23 मार्च 2022
सुविचार
आरोप्यते शिला शैले यत्नेन महता यथा। पात्यते तु क्षणेनाधस्तथात्मा गुणदोषयोः।।
भावार्थ
शिला को पर्वत के ऊपर ले जाना एक कठिन कार्य है, परन्तु पर्वत के ऊपर से नीचे ढकेलना बहुत ही सुलभ। ऐसे ही मनुष्य को सद्गुणों से युक्त करना कठिन है, पर उसे दुर्गुणों से भरना बहुत ही आसान है।
।।आप सभी का दिन मंगलमय हो।।