भारत विश्व गुरु है, सम्पूर्ण विश्व मानता है भारत का गौरव : निम्बाराम

भारत विश्व गुरु है, सम्पूर्ण विश्व मानता है भारत का गौरव : निम्बाराम

भारत विश्व गुरु है, सम्पूर्ण विश्व मानता है भारत का गौरव : निम्बारामभारत विश्व गुरु है, सम्पूर्ण विश्व मानता है भारत का गौरव : निम्बाराम

जयपुर, 26 जून। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का दो दिवसीय प्रदेश महासमिति अधिवेशन बिजोली, धौलपुर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में तीन प्रस्ताव पारित हुए
कार्यक्रम के विधान संशोधन प्रस्ताव सत्र में तीन प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें बताया गया कि संगठन द्वारा उपशाखा, जिला अथवा प्रदेश स्तर पर भूमि/भवन क्रय करने पर स्थाई समिति की अनुमति लेनी होगी। संगठन में उपशाखा, जिला अथवा प्रदेश स्तर पर नवीन निर्माण के लिए कमेटी गठित कर कार्य करना होगा, जिसकी अनुमति भी स्थाई समिति से लेनी आवश्यक होगी। साथ ही प्रत्येक उपशाखा में पीईईओ स्तर पर संकुल कार्यकारिणी मनोनीत की जाएगी, जिसमें एक संयोजक व दो सह संयोजक होंगे, एक महिला सदस्य का होना अनिवार्य होगा।

अतिथियों के वक्तव्य 
इस अवसर पर आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि आज राजस्थान में 72000 से अधिक शासकीय विद्यालयों में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के कार्यकर्ता हैं। हम अपने विचार, दृष्टिकोण और विशिष्ट पहचान के लिए जाने जाते हैं। 2047 का भारत अर्थात स्वाधीनता के 100 वर्ष पूर्ण होने तक का यह समय देश का अमृतकाल है। शासन ने पंच प्रण का विचार दिया है, जिनमें स्व का बोध, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य और कुटुंब प्रबंधन के विषय शामिल हैं। हमें देश में नव जागरण लाना है। हमें विद्यार्थियों में स्वालंबन, स्वाभिमान और दक्षता का विकास जैसे गुणों का निर्माण करना है। ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करके उन्हें आगे लाना है। भारत आज भी विश्व गुरु है। G20 सम्मेलन भारत में हुआ, जिसकी थीम वसुधैव कुटुंबकम् थी। राष्ट्राध्यक्षों के परिचय सत्र में पृष्ठभूमि में नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर के चित्र थे, जो विश्व को महान विश्वविद्यालय की जानकारी दे रहे थे। दुनिया ने जाना कि किस प्रकार कट्टर मजहबी आक्रमणकारी ने ऐसे गौरवशाली समृद्ध विश्वविद्यालय को नष्ट कर दिया।

वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) शिक्षक, शिक्षार्थी और राष्ट्रहित को ध्यान रखकर राष्ट्रहित, समाज हित और शिक्षा हित में कार्य करने वाला संगठन है। राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को ओर अधिक बेहतर बनाने के लिए अपने आगामी बजट में शिक्षकों से उनके सुझाव आमंत्रित किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस है। उनका पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित था।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि राष्ट्र निर्माता हमारे शिक्षक अच्छे नागरिक देने का कार्य करते हैं। हम अपने आप को छात्रों के सम्मुख आदर्श के रूप में प्रस्तुत करें ताकि छात्र हमारा अनुसरण करते हुए अच्छे नागरिक बनें।

इस दौरान शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम ने कहा कि हम मात्र शिक्षक संगठन नहीं अपितु शैक्षिक संगठन हैं। हम शिक्षा और समूचे समाज की बात करते हैं। हम जनमत परिष्कार, पर्यावरण संरक्षण, कर्तव्यबोध करते हुए राष्ट्रहित के कार्य करते हैं। संगठन समूचे राज्य के 50 जिलों में कार्यरत है। इस संगठन के विचार मात्र से हमें गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने संगठन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की भी घोषणा की।

प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत कर संगठन की रीति नीति और संगठन द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों से सभी को अवगत करवाया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों से हजारों शिक्षकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार, मुख्य वक्ता निम्बाराम, क्षेत्र प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान क्षेत्र, बाबूलाल, प्रांत प्रचारक जयपुर, अति विशिष्ट अतिथि महेंद्र कपूर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, विशिष्ट अतिथि घनश्याम, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान के क्षेत्रीय संगठन मंत्री और प्रदेश संगठन मंत्री, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन दिलावर, शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार ने की।

 

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *