ABVP ने सपा सांसद की टिप्पणी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, विरोध स्वरूप उनका पुतला जलाया

ABVP ने सपा सांसद की टिप्पणी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, विरोध स्वरूप उनका पुतला जलाया

ABVP ने सपा सांसद की टिप्पणी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, विरोध स्वरूप उनका पुतला जलायाABVP ने सपा सांसद की टिप्पणी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, विरोध स्वरूप उनका पुतला जलाया

जोधपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जोधपुर महानगर विभाग द्वारा रविवार को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला दहन किया गया।

छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद सिंह भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा सदन में हिन्दू साम्राज्य की रक्षा करने वाले महान योद्धा, पराक्रमी सम्राट राणा सांगा को गद्दार कहकर उनके बलिदान का घोर अपमान किया गया है। उनकी यह टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। यह बयान पूरे राजस्थान के स्वाभिमान के विरुद्ध है, जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। राजस्थान की धरा साहस, शौर्य, त्याग और बलिदान की भूमि रही है। इस तरह की टिप्पणी गौरवशाली इतिहास का अपमान है।

इकाई अध्यक्ष दिलीप राजपुरोहित ने कहा कि इस प्रकार के कृत्य कभी भी सहन नहीं किये जायेंगे और ऐसे किसी भी अपमानजनक बयान या कार्य का पूरी शक्ति से विरोध किया जाएगा। समाजवादी पार्टी को इस घिनौने कृत्य के लिए पूरे देश से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए।

शोधार्थी कार्यकर्ता पवन ने कहा कि महाराणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को 1517 में खतोली और 1518-19 में धौलपुर के युद्ध में हराया था। उनके सामने मालवा व गुजरात के सुल्तानों को भी मुंह की खानी पड़ी थी। 1527 में बयाना के युद्ध में तो बाबर को भी हराया था। राणा सांगा महान योद्धा थे। ऐसा लगता है विवाद उकसाने के उद्देश्य से यह बयान दिया गया है। जो कि निंदनीय है।

ABVP कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए रामजी लाल सुमन के बयान की निंदा की और उनकी राज्यसभा सदस्यता समाप्त करने के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

#Jodhpur #राणा_सांगा #MaharanaSanga #Rajasthan #ABVP #Demonstration

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *