संपर्क एवं संवाद अभियान के अंतर्गत शिक्षा मंत्री से मिले राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारी

संपर्क एवं संवाद अभियान के अंतर्गत शिक्षा मंत्री से मिले राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारी

संपर्क एवं संवाद अभियान के अंतर्गत शिक्षा मंत्री से मिले राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारीसंपर्क एवं संवाद अभियान के अंतर्गत शिक्षा मंत्री से मिले राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारी

जयपुर, 4 अगस्त। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मंडल ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क एवं संवाद अभियान के अंतर्गत कल शिक्षा मंत्री मदनलाल दिलावर से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा, प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा एवं प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम ने शिक्षा मंत्री को संगठन द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी।

प्रदेशाध्यक्ष पुष्करणा ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की स्थापना पूजनीय जयदेव जी पाठक द्वारा 1954 में की गई थी।आज संगठन प्रदेश के 50 जिलों और 394 उपशाखाओं के स्तर तक पहुंच गया है। हमने सामाजिक परिवर्तन के पांच आयामों का संकल्प लिया है, जिनमें स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक सद्भाव एवं पारिवारिक मूल्य शामिल हैं। संगठन राष्ट्रहित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक, शिक्षक हित में समाज का ध्येय लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। इस वर्ष पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत प्रदेशभर में पांच लाख वृक्ष लगाने का हमारा संकल्प है।

प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम ने कहा कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय सबसे अधिक सदस्य संख्या के साथ प्रदेश के अन्य संगठनों की तुलना में बहुत आगे है।हमारी वर्तमान वर्ष 2024 – 25 के लिए सदस्य संख्या 22 लाख 1 हजार के लगभग है। संगठन द्वारा प्रतिवर्ष नियमित सदस्यता अभियान चलाया जाता है। साथ ही संगठन में प्रतिवर्ष नियमित रूप से प्रदेश, जिला और उपशाखा कार्यकारिणी का निर्वाचन लोकतांत्रिक तरीके से किया जाता है।

प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि संगठन द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों के अंर्तगत नियमित सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं, जिनमें जिला शैक्षिक सम्मेलन, प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन, महिला सम्मेलन एवं प्रदेश महासमिति अधिवेशन प्रमुख हैं। साथ ही कार्यकर्ता विकास के लिए प्रदेश, संभाग और जिला स्तर पर अभ्यास वर्ग का आयोजन, सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों में गुरु वंदन कार्यक्रम, वृक्षारोपण, कर्तव्य बोध दिवस, सेमिनार – संगोष्ठियां, नव संवत्सर, सामाजिक समरसता दिवस और रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संगठन अपने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलनात्मक गतिविधियां भी अपनाता है। इसके अंर्तगत उपशाखा, जिला और प्रदेश स्तरीय धरना, प्रदर्शन, ज्ञापन, शिक्षक महापंचायत एवं वार्ताएं आयोजित की जाती हैं। संगठन बालिका शिक्षा कार्य योजना, वैचारिक प्रबोधन कार्यशाला, राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं समसामयिक विषयों पर संगोष्ठी आयोजित कर समाज जागृति के लिए कार्य करता है। 

शिक्षक संघ राष्ट्रीय के संभाग मीडिया प्रभारी देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने शिक्षक संघ राष्ट्रीय का सांगोपांग परिचय करवाने वाले फोल्डर का विमोचन भी किया।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *