हरित संगम 2025: पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प

हरित संगम 2025: पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प

हरित संगम 2025: पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्पहरित संगम 2025: पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प

भीलवाड़ा के चित्रकूट धाम में 10 से 14 जनवरी तक आयोजित होने वाला “हरित संगम 2025” पर्यावरण, संस्कृति और स्वच्छता को समर्पित एक भव्य आयोजन है। यह आयोजन अपना संस्थान और नगर निगम, भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति के संवर्धन पर विशेष जोर दिया गया है। यह जानकारी अपना संस्थान के प्रान्त सचिव विनोद मेलाना ने गांधी नगर स्थित मेला कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने कहा, हरित संगम 2025 के आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और हरित प्रौद्योगिकियों के उपयोग को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान हेतु विभिन्न संगठनों, विशेषज्ञों और समुदायों को एक मंच पर लाने का अनूठा प्रयास है। हरित संगम 2025 का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कार्बन उत्सर्जन कम करना, और प्राकृतिक संसाधनों के टिकाऊ उपयोग को प्रोत्साहित करना है। यह पहल स्वच्छ ऊर्जा, जैव विविधता संरक्षण, और जलवायु परिवर्तन की दिशा में सामूहिक कदम उठाने पर केंद्रित है।

उन्होंने बताया, हरित संगम में एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें नवीनतम हरित प्रौद्योगिकियों और पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। सत्रों में जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और कचरा प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। “हरित भारत मिशन” के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 10 लाख पौधे लगाए जाएंगे। सरकार और निजी संगठनों के सहयोग से एक फंड की स्थापना की गई है, जो स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं को समर्थन देगा। इस अभियान के माध्यम से डिजिटल युग में बढ़ते ई-कचरे का प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ 10 जनवरी को राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा द्वारा सुबह 11 बजे किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे पद्मश्री एवं अर्जुन अवॉर्डी देवेंद्र झाँझड़िया खेल रैली का नेतृत्व करेंगे। भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, नगर निगम महापौर राकेश पाठक, और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा सहित कई गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। 

प्रतिदिन कार्यक्रमों में विशेष आकर्षण होंगे, सुबह 7 बजे से प्रभात फेरी, योग, हवन और साइकिल रैली, 10 बजे से निःशुल्क चिकित्सा शिविर, दोपहर 1 बजे से खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आदि।

विशेष कार्यक्रम

10 जनवरी: खेल रैली, मांडना और फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता।

11 जनवरी: मेहंदी और चित्रकला प्रतियोगिता, बाल हनुमान शोभायात्रा।

12 जनवरी: मिसेज संस्कृति प्रतियोगिता, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन।

13 जनवरी: पर्यावरण चेतना यात्रा, वेस्ट टू बेस्ट प्रतियोगिता।

14 जनवरी: ग्रीन हार्टफुलनेस रन, सामूहिक सूर्य नमस्कार और भजन संध्या।

प्रमुख आकर्षण

जानकी रसोई: शुद्ध भारतीय व्यंजन न्यूनतम दरों पर।

फ्लावर शो: 10,000 से अधिक फूलों का प्रदर्शन।

प्लास्टिक कचरा रीसायकल मशीन और लाइव डेमो।

मनोरंजन गतिविधियां और खरीदारी के लिए स्टाल्स।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *