मातृत्व के गुणों का विकास करते हुए राष्ट्र निर्माण में जुटना है- वसुधा सुमन

मातृत्व के गुणों का विकास करते हुए राष्ट्र निर्माण में जुटना है- वसुधा सुमन, राष्ट्र सेविका समिति का पथसंचलन

मातृत्व के गुणों का विकास करते हुए राष्ट्र निर्माण में जुटना है- वसुधा सुमन, राष्ट्र सेविका समिति का पथसंचलनमातृत्व के गुणों का विकास करते हुए राष्ट्र निर्माण में जुटना है- वसुधा सुमन

जयपुर, 30 मई। राष्ट्र सेविका समिति वायव्य क्षेत्र प्रबोध वर्ग का पथ संचलन गुरुवार को आगरा रोड के अग्रसेन मार्ग स्थित अग्रवाल पीजी कॉलेज से निकला। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित संचलन में 260 युवतियों और किशोरियों ने भाग लिया। “संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो” गीत की स्वर लहरियों के बीच कदमताल करती युवतियां हाथ में ध्वज थामे सधे कदमों से पथ संचलन करती निकलीं, तो हर किसी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। अग्रवाल कॉलेज, घाटगेट, रामगंज बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट होते हुए पथ संचलन अग्रवाल कॉलेज पहुंचा। मार्ग में समाज के अलग-अलग समूहों ने पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया।

राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह शारीरिक प्रमुख वसुधा सुमन ने सेविकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवतियों पर समाज का दोहरा दायित्व है। उन्हें दोनों जिम्मेदारियों का कर्तव्य और निष्ठा से पालन करना होगा। यही हमारा गौरव है। युवतियों और किशोरियों को मातृत्व के गुणों का विकास करते हुए राष्ट्र निर्माण में जुटना है। ईश्वर द्वारा प्रदान किए गए गुणों को विकसित करते हुए अपने व्यक्तित्व का विकास ही सच्चे अर्थों में महिला सशक्तिकरण है। इस अवसर पर क्षेत्र कार्यवाहिका प्रमिला शर्मा, वर्गाधिकारी नर्बदा इंदौरिया, प्रांत कार्यवाहिका संगीता जांगिड़ उपस्थित रहीं।

प्रशिक्षण वर्ग का समापन शुक्रवार को

उल्लेखनीय है कि राष्ट्र सेविका समिति का जयपुर प्रांत का 15 दिवसीय वर्ग जवाहर नगर स्थित सरस्वती बालिका विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। इसमें युवतियों और किशोरियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सुबह से शाम तक अनेक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। वर्ग का समापन शुक्रवार सुबह होगा।

राष्ट्र सेविका समिति वायव्य क्षेत्र प्रबोध वर्ग का पथ संचलन गुरुवार को आगरा रोड के अग्रसेन मार्ग स्थित अग्रवाल पीजी कॉलेज से निकला

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *