सेवा एक अनुभूति है- निम्बाराम

सेवा एक अनुभूति है- निम्बाराम

सेवा एक अनुभूति है- निम्बारामसेवा एक अनुभूति है- निम्बाराम

जयपुर। सेवा भारती समिति राजस्थान द्वारा गुरुवार (12 सितम्बर, 2024) को सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण किया गया। यह मशीन इंडियन ऑयल द्वारा CSR के अंतर्गत सेवा भारती को प्रदान की गई है, जो अब सेवा भारती द्वारा सेवा सदन में संचालित लैब में मरीजों के काम आएगी।

लोकार्पण के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने सेवा भारती द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सेवा देखने की नहीं बल्कि करने की बात होती है, सेवा एक अनुभूति है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को सेवा भारती से प्रेरणा मिलती है। सरकार कितना ही सेवा कार्य कर ले, संघ और सेवा भारती की तुलना में कम है।

आशुतोष पंत ने सेवा भारती द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए आगे भी सेवा भारती के साथ जुड़े रहने की इच्छा व्यक्त की।

लोकार्पण कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व मशीन की पूजा से हुई। सभी ने लैब का निरीक्षण भी किया। सेवा भारती द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत साफा व शॉल पहना कर किया गया।

इस अवसर पर सेवा सरोज सुरभि विशेषांक 2024 का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को भगवान राम की तस्वीर भी भेंट की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ता, महिलाएं तथा वंचित बस्तियों की बालिकाएं उपस्थित थीं।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *