नर सेवा नारायण सेवा के भाव के साथ सेवा भारती ने अस्पताल को भेंट कीं व्हीलचेयर

नर सेवा नारायण सेवा के भाव के साथ सेवा भारती ने अस्पताल को भेंट कीं व्हीलचेयर

नर सेवा नारायण सेवा के भाव के साथ सेवा भारती ने अस्पताल को भेंट कीं व्हीलचेयरनर सेवा नारायण सेवा के भाव के साथ सेवा भारती ने अस्पताल को भेंट कीं व्हीलचेयर

जयपुर। सेवा भारती समिति जयपुर ने प्रदेश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित सवाई मानसिंह अस्पताल में शुक्रवार को 20 नई व्हीलचेयर भेंट कीं। सेवा भारती समिति एक सामाजिक संगठन है, जो राजस्थान सहित पूरे भारत में विभिन्न प्रकार की सेवा गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के पिछड़े, वंचित और उपेक्षित वर्गों की सेवा करना व उन्हें सशक्त बनाना है। राजस्थान में, सेवा भारती समिति स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन, समाज सेवा और पुनर्वास के साथ ही धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों में संलग्न है। अस्पताल में दी गई, इस भेंट के साथ ही, सेवा भारती ने अस्पताल में खराब पड़ी टूटी-फूटी व्हीलचेयर, स्ट्रेचर और अन्य उपकरणों की मरम्मत करने का भी आश्वासन दिया।   

इस महत्वपूर्ण अवसर पर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी, और उपाधीक्षक डॉ. गिरधर गोयल उपस्थित रहे। डॉ. माहेश्वरी ने सेवा भारती की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा, “सेवा भारती निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। यह संगठन समाज के लिए समय- समय पर अपनी सेवाएं प्रदान करता रहा है।”   

जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले भी सेवा भारती द्वारा 15 व्हीलचेयर और सीमेंट से बनी बेंच अस्पताल को भेंट की गई थीं। इसके अतिरिक्त इस संगठन द्वारा 1984 से संचालित धनवंतरी में सरकारी दुकानों के पास 11 नंबर की दुकान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जब भी किसी मरीज को कहीं और से दवा नहीं मिलती, तो सेवा भारती यह सुनिश्चित करती है कि उसे आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हों।   

कार्यक्रम के अंत में, सवाई मानसिंह अस्पताल ने सेवा भारती को उसके उदार सहयोग के लिए धन्यवाद पत्र भेंट किया।   

सेवा भारती का उद्देश्य समाज के पिछड़े, वंचित और उपेक्षित वर्गों के विकास के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी और स्वावलंबी बनाना है, जिससे एक स्वस्थ, संगठित और समरस समाज का निर्माण हो सके। सेवा भारती की इस पहल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दरिद्र नारायण की सेवा ही सच्ची सेवा है।

सेवा भारती का परिचय  

सेवा भारती की स्थापना 1979 में हुई थी। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा एक संगठन है। सेवा भारती की शुरुआत के पीछे का मुख्य उद्देश्य भारतीय समाज में समानता और समरसता को बढ़ावा देना था, ताकि समाज के हर वर्ग को उचित अवसर और संसाधन मिल सकें। संगठन का प्रमुख लक्ष्य सेवा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन लाना है। 1979 में सेवा भारती की स्थापना के बाद से, इस संगठन ने पूरे भारत में विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्यों का विस्तार किया है। संगठन का काम निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद की सेवा करना है। नर सेवा नारायण सेवा ही इसका मूल मंत्र है।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

1 thought on “नर सेवा नारायण सेवा के भाव के साथ सेवा भारती ने अस्पताल को भेंट कीं व्हीलचेयर

  1. सेवा भारती द्वारा बहुत अच्छा काम किया जा रहा है । इससे समाज मे लोगो को भामाशाह के कार्यो को आगे बढ़ने का काम पूरा होगा। जैसे भामाशाह ने प्रताप के लिए किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *