घुमन्तू समाज के श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था 31 मई को होगा रवाना

घुमन्तू समाज के श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था 31 मई को होगा रवाना

घुमन्तू समाज के श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था 31 मई को होगा रवानाघुमन्तू समाज के श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था 31 मई को होगा रवाना

जयपुर, 9 मई। घुमन्तू जाति उत्थान न्यास की घुमन्तू तीर्थ योजना के अंतर्गत घुमन्तू समाज के श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था 31 मई 2024 को अयोध्या-मथुरा-वृंदावन की यात्रा पर जाएगा। यात्रा शाम 4 बजे अम्बाबाड़ी स्थित आदर्श विद्या मंदिर से रवाना होगी, जिसमें पिछली बार की भांति ही लगभग 100 श्रद्धालु दर्शन लाभ उठाएंगे।

यात्रा के लिए चयन प्रक्रिया 

घुमन्तू जाति उत्थान न्यास के जयपुर महानगर संयोजक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जयपुर की विभिन्न घुमन्तू बस्तियों में संपर्क अभियान चलाकर श्रद्धालुओं का चयन किया गया है। 31 मई से पूर्व यात्रियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 

यात्रा कार्यक्रम 

उन्होंने बताया कि घुमंतू समाज के लोग वातानुकूलित रामरथ (बसों) में सवार होकर भक्ति में झूमते-गाते और भजन-कीर्तन करते हुए रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे। यात्रियों के मनोरंजन के लिए प्रश्नोत्तरी तथा अन्य कार्यक्रम भी होंगे। 

अयोध्या व मथुरा दर्शन की समय सारिणी 

तीर्थ यात्रियों का जत्था एक जून को अयोध्या पहुंचेगा। श्रद्धालु यहॉं सरयू नदी में स्नान करेंगे तथा हनुमानगढ़ी और राम मंदिर के दर्शन करेंगे। तत्पश्चात्

अयोध्या स्थित अन्य मंदिरों के दर्शन कर रात्रि नौ बजे बसों से मथुरा के लिए रवाना होंगे और सुबह पांच बजे मथुरा पहुंचेंगे। वहां के दर्शनीय स्थलों में घूमकर वृंदावन बिहारी लाल के दर्शन कर पुन: जयपुर को रवाना होंगे। 2 जून की रात्रि को तीर्थ यात्री जयपुर लौट आएंगे। इस प्रकार वे अपनी अयोध्या-मथुरा-वृंदावन यात्रा पूर्ण करेंगे।

उल्लेखनीय है कि घुमंतू जाति उत्थान न्यास की ओर से प्रति माह तीर्थ यात्रा करवाई जा रही है। इस कड़ी में यह दूसरी तीर्थ यात्रा है, आगे भी यह क्रम जारी रहेगा।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *