समरस बने समाज, संघ का यही प्रयास- निम्बाराम

समरस बने समाज, संघ का यही प्रयास- निम्बाराम

समरस बने समाज, संघ का यही प्रयास- निम्बारामसमरस बने समाज, संघ का यही प्रयास- निम्बाराम

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से वरुण पथ मानसरोवर स्थित वेदना निवारण केन्द्र में हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि 350 वर्ष पूर्व ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के दिन एक नए सूर्य का उदय हुआ था। बर्बरता और उत्पीड़न का सामना कर रहे हिन्दुओं को अत्याचारों से मुक्त कराने के लिए शिवाजी महाराज ने हिन्दू पदपादशाही की स्थापना की।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिसकी स्थापना 100 वर्ष पूर्व हुई, हिन्दुओं का संगठन है। यह संगठन विश्व को शांति के मार्ग पर ले जाने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि हम समाज के सभी वर्गों में समरसता चाहते हैं। इसकी शुरुआत हमारे अपने घरों से होनी चाहिए। उन्होंने दैनिक आचरण, क्रिया व्यवहार, खान-पान और वेशभूषा में स्वदेशी अपनाने का आग्रह करते हुए अपने आसपास पर्यावरण का ध्यान रखने का भी आह्वान किया। उन्होंने भारतीय सामाजिक मूल्यों की स्थापना के लिए कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्यों पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी केएन गुप्ता ने कहा कि विश्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पहचान एक देशभक्त संगठन के रूप में है। कार्यक्रम में भाग संचालक मानसिंह चौहान भी मंच पर उपस्थित थे।

कार्यक्रम से पूर्व निम्बाराम ने माधव बस्ती स्थित पार्क में 5 पौधे भी लगाए।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *