जयपुर प्रांत का कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

जयपुर प्रांत का कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

जयपुर प्रांत का कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग संपन्नजयपुर प्रांत का कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

जयपुर। दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तिकरण के लिए कार्यरत राष्ट्रीय संगठन समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) के संगठन की दृष्टि से जयपुर प्रांत के 11 जिलों के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग मानसरोवर के परिष्कार कॉलेज हाल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन से हुआ।

वर्ग को सम्बोधित करते हुए सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चन्द्रशेखर ने संगठन के उद्देश्यों तथा रीति नीति के बारे में विस्तार से बताया और राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर दिव्यांग सेवा केंद्र खोलने की योजना से अवगत कराया। कार्यकर्ताओं को सक्षम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री कमल कुमार, क्षेत्रीय कार्यवाह जसवंत खत्री ने सम्बोधित किया। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी देवीलाल नागर ने सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। प्रांत अध्यक्ष डॉ. सतीश मंगल ने नए दायित्वों की घोषणा की। परिष्कार कॉलेज के निदेशक डॉ. राघव प्रकाश तथा प्रदेश सचिव डॉ. कुलदीप मिश्रा ने अपने सम्बोधन में दिव्यांगों को शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार के माध्यम से स्वावलंबी और सशक्त बनाने पर बल दिया। अंत में प्रांतीय संरक्षक रतन लाल शर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *