अपराध, विवाद व छुआछूत मुक्त हों ग्राम- दिनेशचन्द्र

अपराध, विवाद व छुआछूत मुक्त हों ग्राम- दिनेशचन्द्र

अपराध, विवाद व छुआछूत मुक्त हों ग्राम- दिनेशचन्द्रअपराध, विवाद व छुआछूत मुक्त हों ग्राम- दिनेशचन्द्र

  • ग्राम विकास कार्यक्रम हेतु गणपति व भूमि पूजन

डूंगरपुर, 24 फरवरी। “अखिल भारतीय ग्राम विकास-प्रभात ग्राम मिलन” कार्यक्रम की निर्विघ्न संपन्नता हेतु भेमई में गुरुवार को गणपति सहित समस्त देवों का आह्वान कर भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर संघ के अखिल भारतीय ग्राम विकास संयोजक दिनेशचंद्र ने बताया कि देश भर के सभी प्रशासनिक जिलों में प्रभात ग्राम  तैयार हो चुके हैं, इसके लिए पूरे भारत में  500 ग्राम निश्चित हुए हैं। प्रभात ग्राम की कल्पना, जिसमें अपराध मुक्त, विवाद मुक्त, छुआछूत मुक्त ग्राम हों- ऐसे विषयों को लेकर इस बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का मार्गदर्शन प्राप्त होना है। इस कार्यशाला का मूल उद्देश्य है, देशभर में जैविक आधारित कृषि, धरती माता का संरक्षण, पर्यावरण के प्रति जागरूकता, समाज में कुटुंब रचना, संस्कार, स्वदेशी एवं समरसता के भाव से युक्त प्रभात ग्राम विकसित करना। इसकी तैयारी के लिए पंचशक्तियों का सहकार लिया जाना है। समाज में मातृशक्ति, सज्जन शक्ति, युवा शक्ति, धार्मिक और संगठन शक्ति के द्वारा इस अवधारणा को पूरा करने हेतु ग्राम विकास के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *