पांचजन्य के श्रीराम जन्मभूमि विशेषांक का विमोचन आज

पांचजन्य के श्रीराम जन्मभूमि विशेषांक का विमोचन आज

पांचजन्य के श्रीराम जन्मभूमि विशेषांक का विमोचन आज

जयपुर। पांचजन्य के श्रीराम जन्मभूमि विशेषांक का विमोचन आज शुक्रवार, 29 जनवरी को सायं 5 बजे, भारत माता मंदिर, विश्व हिन्दू परिषद के कार्यालय पर किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख स्वांत रंजन होंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जयपुर प्रांत के सह प्रचार प्रमुख डॉ. महावीर कुमावत ने बताया कि श्रीराम जन्म भूमि की संघर्ष गाथा को साप्तहिक पांचजन्य ने विद्वान लेखकों के लेख के साथ विशेषांक के रूप में संजोया है। 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के साथ हमने नई शुरुआत की है। समाज के अनेक लोग इस महत्वपूर्ण अवसर को बौद्धिक और सांस्कृतिक उपनिवेशवाद से भारत की मुक्ति के रूप में देखते हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा जन भागीदारी के आधार पर भव्य मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इस अवसर पर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के गौरव की पुनर्स्थापना की संघर्ष यात्रा से जुड़ी वास्तविक सामग्री, इसके स्वरूप और राम मंदिर की भूमिका पर विशेषांक में समग्रता से सामग्री का संयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि 116 पेज के विशेषांक में 20 लेखकों के आलेख प्रकाशित किए गए हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, डॉ. मनमोहन वैद्य, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नृपेंद्र मिश्र, मीनाक्षी जैन, बलवीर सिंह करुण, सरोज बाला, मालिनी अवस्थी, डेविड फ्राले, फ्रांस्वा गोतिए, स्वामी अवधेशानंद, लालकृष्ण आडवानी, तरुण विजय के आलेखों को सम्मलित किया गया है। इनके अलावा रज्जू भैया, बाला साहब देवरस, हो. वे. शेषाद्री, अशोक सिंघल, अटल बिहारी वाजपेई के पूर्व प्रकाशित आलेखों को सम्मलित किया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *