लखीमपुर खीरी की घटना निंदनीय, किसान ऐसा नहीं कर सकते – भारतीय किसान संघ

लखीमपुर खीरी की घटना निंदनीय, किसान ऐसा नहीं कर सकते - भारतीय किसान संघ

लखीमपुर खीरी की घटना निंदनीय, किसान ऐसा नहीं कर सकते - भारतीय किसान संघ

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन की आड़ में देश विरोधी तत्वों ने जिस अराजकता का परिचय दिया है, उसकी चारों ओर आलोचना हो रही है। घटना की निन्दा करते हुए भारतीय किसान संघ की ओर से भी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी हुई है, जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश  के लखीमपुर खीरी में 3 अक्तूबर, 2021 को जो घटना घटी, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना में लिप्त लोग किसान नहीं थे, विविध राजनैतिक दलों के थे, वामपंथी तरीकों से घटना को अंजाम दिया गया। लाठियों से पीट-पीटकर लोगों की निर्मम हत्या की गई, जो कम से कम किसान तो नहीं कर सकते। कानून हाथ में लेना, सरेआम हत्याएं कराना, ऐसा लगता है जैसे प्रोफेशनल लोगों ने, जल्लादों ने यह कार्य किया हो। इस घटना की जितनी निन्दा की जाए, कम है। इस प्रकार के कृत्यों में लिप्त लोगों को कठोरतम दण्ड दिया जाना चाहिए।

भारतीय किसान संघ मांग करता है कि इस जघन्य घटना की निष्पक्ष जांच जल्दी से जल्दी करके मृतकों के परिजनों को न्याय मिले। भारतीय किसान संघ मृतक परिजनों के साथ संवेदना प्रकट करता है।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *